आज का राशिफल। 23 अक्टूबर, 2023 – Utkal Mail
मेष
आज अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न रहेगा। धार्मिक समारोह में जाने का अवसर मिल सकता है। व्यापार में आर्थिक लाभ मिलने से मन प्रफुल्लित रहेगा। जीवनसाथी के साथ भावपूर्ण संबंध बनेंगे। घर के सदस्यों की सुख-सुविधा पर ध्यान दें।
वृष
आज बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। विचारों में लचीलापन हमेशा बनाकर रखें। सरकारी कार्यों से आपको धन लाभ हो सकता है। धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा। यात्रा से आपको लाभ मिलेगा।
मिथुन
आज पुराना रुका हुआ काम आपके लिए परेशानी बन सकता है। मन में असंतोष की भावना न पनपने दें। लोग आपके कार्यों में बाधा डालने का प्रयास करेंगे। रचानात्मक कार्यों में आप रुचि लेंगे। एलर्जी और खांसी-जुकाम की परेशानी हो सकती है।
कर्क
आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। आपके स्वभाव में परोपकार की भावना रहेगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णयों से भविष्य में लाभ प्राप्त होगा। आपकी मध्यस्थता से बड़े विवाद सुलझ सकते हैं। किसी बड़े प्रोजेक्ट में हिस्सेदारी कर सकते हैं।
सिंह
आज ऑफिस में सहकर्मियों से मनमुटाव हो सकता है। अपने करियर के साथ कभी भी समझौता न करें। आपको अपनी ज़िम्मेदारी निष्ठा के साथ निभानी चाहिए। व्यवहार में बदलाव आ सकता है।
कन्या
आज अधीनस्थ कर्मचारियों पर पूर्ण नियंत्रण बनाए रखें। प्राइवेट जॉब कर रहे जातक छुट्टी की मांग कर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ परिणामकारी है। पुरुष जातकों को महिलाओं के सहयोग से लाभ मिल सकता है।
तुला
आज आपके व्यर्थ के खर्चे तो कम होंगे,लेकिन अचानक से कहीं धन खर्च करना पड़ेगा। भौतिक सुविधाओं में वृद्धि होगी। जीवनसाथी की भावनाओं का अनादर न करें। गले में किसी प्रकार का इंफेक्शन परेशान कर सकता है।
वृश्चिक
आज दूसरों की सहायता करने से आपका मन उत्साहित रहेगा। ऑफिस में विरोधियों से सतर्क रहें। व्यवसायी वर्ग की कोई बड़ी समस्या आज हल हो सकती है। गंभीर विषयों का अध्ययन करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता और वर्चस्व बढ़ेगा।
धनु
आज कारोबार को लेकर कुछ असमंजस में रहेंगे। अपनी गुप्त बातें किसी से शेयर न करें। हो सके तो मौन रहें या कम से कम बोलें इससे विवादों से बचे रहेंगे। शुभ समाचार की इच्छा मन में बनी रहेगी। मुंह में छाले की समस्या हो सकती है।
मकर
आज दिन के पहले भाग में आपको आशा के अनुरूप परिणाम प्राप्त होंगे। किसी जरूरी काम को कल पर टालना आपके लिए उचित होगा। पिछले अनुभवों का आप बेहतर लाभ उठा पाएंगे। छोटे बच्चों के प्रति स्नेह और वात्सल्य का आनंद लेंगे।
कुंभ
आज विरोधी आपके विरुद्ध कुछ गलत काम कर सकते हैं। आसपास के लोगों से अपने संबंध प्रगाढ़ रखें। नए प्रोजेक्ट्स में आप रुचि लेंगे। जीवनसाथी को मानसिक रूप से समर्थन अवश्य दें उन्हें आपके सहयोग की आवश्यकता पड़ सकती है।
मीन
आज राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद मिल सकता है। जॉब में आपको मेहनत का बेहतरीन परिणाम मिलेगा। आपके सभी काम आसानी से बनते चले जाएंगे। शेयर मार्केट से आपको बेहतरीन लाभ मिलेगा।