आज का राशिफल। 28 अक्टूबर, 2023 – Utkal Mail
मेष
आज आदर्शवादिता के कारण लोग आपकी काफी प्रशंसा करेंगे। आपको ऑफिस में पुरस्कार भी मिल सकता है। कारोबार में विस्तार कर सकते हैं। आत्मविश्वास के साथ अपने काम में लगे रहें। अपने लक्ष्य को समय से पूरा कर लेंगे।
वृष
आज आय में कमी होने के कारण आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने मित्रों के साथ समय बिताना चाहिए। परिवार के प्रति समर्पण भाव रखें। जिद्दी स्वभाव के कारण आपका झगड़ा हो सकता है।
मिथुन
आज कारोबार से बड़ा धन लाभ हो सकता है। पहले की गई मेहनत का सार्थक परिणाम आपको प्राप्त होगा। आप प्राकृतिक स्थलों की यात्रा करना पसंद करेंगे। घर में सुख-शांति रहेगी। आप एक व्यवहार कुशल व्यक्ति समझे जाएंगे।
कर्क
आज शुभ सूचना मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आपकी कुछ बातें जीवनसाथी को दुख पहुंचा सकती हैं। इसीलिये सोच-समझकर बोलेंगे तो बेहतर होगा। जो लोग नौकरी ढूंढ रहे हैं उनको सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।
सिंह
आज काफी अच्छा महसूस करेंगे। अधिकारी वर्ग से मनमुटाव हो सकता है। जीवन में आपको अतिरिक्त मेहनत और बदलाव लाना पड़ सकता है। घर में धार्मिक आयोजन हो सकते हैं। कानूनी मामले उलझ सकते हैं।
कन्या
आज मन में अज्ञात भय व्याप्त हो सकता है। आपके घरेलू खर्चों में वृद्धि होगी। बीमारी पर धन खर्च होने की संभावना है। घरेलू कार्य के दौरान आपको चोट लग सकती है। प्रेम संबंधों को लेकर थोड़ी समस्या होगी।
तुला
आज आपका कोई रुका हुआ काम बन सकता है। धन कमाने के नए अवसर प्राप्त होंगे। कारोबार में बेहतरीन सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। नया वाहन खरीदने का विचार बनाएंगे।
वृश्चिक
आज प्रभावशाली लोगों की मदद मिल सकती है। सहकर्मियों के साथ आपके संबंध मधुर रहने वाले हैं। कार्यक्षेत्र का माहौल काफी सकारात्मक रहेगा। समय आपके पक्ष का रहने वाला है। दूसरों पर ज्यादा निर्भर न रहें।
धनु
आज अहम् की भावना के कारण नजदीकी लोग आपसे दूरी बना सकते हैं। बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं। विद्यार्थी अपने करियर को लेकर कन्फ़्यूज हो सकते हैं। गैरकानूनी कार्यों से दूरी बनाकर रखें। घर-परिवार में समस्या हो सकती है।
मकर
आज नींद पर्याप्त मात्रा में लें। जीवनसाथी के साथ बहस करने से बचें। सरकारी जॉब कर रहे लोगों को ज्यादा काम करना पड़ेगा। करियर को लेकर आप कुछ साहसिक निर्णय ले सकते हैं। हृदय रोगियों को थोड़ी असहजता महसूस हो सकती है।
कुंभ
आज परिस्थितियां पूरी तरह से आपके पक्ष में रहेंगी। आयात-निर्यात के व्यवसाय में लाभ मिलेगा। आप सभी कार्यों में कुशलता का परिचय देंगे। रुकी हुई पेमेंट आपको मिलने के योग बन रहे हैं। दोस्तों और रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है।
मीन
आज आकस्मिक गुस्से के कारण काम बिगड़ सकते हैं। साझेदारी से जुड़े व्यवसाय में धन लाभ होगा। आपकी दिनचर्या काफी अच्छी रहेगी। व्यर्थ घूमने से आपको बचना चाहिए। लोग आपकी बातों का गलत मतलब निकाल सकते हैं।