भारत

Rajasthan Election: BJP ने जारी की 58  उम्मीदवारों की तीसरी सूची, जानें किसे कहां से मिला टिकट – Utkal Mail

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 58 उम्मीदवारों की तीसरी सूची बृहस्पतिवार को जारी की। इस सूची में पार्टी ने सरदारपुरा (जोधपुर) सीट से महेंद्र सिंह राठौड़ को उम्मीदवार बनाया है। इस सीट से कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत चुनाव लड़ रहे हैं। 

पार्टी की ओर से दिल्ली में जारी इस सूची के अनुसार, टोंक सीट पर अजीत सिंह मेहता को उम्मीदवार बनाया है। यहां से कांग्रेस के उम्मीदवार पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट हैं। पार्टी ने पहली दो सूचियों में क्रमश: 83 और 41 उम्‍मीदवार घोषित किए थे। तीन सूचियों में वह अब कुल 182 प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। राज्य की सभी 200 सीटों के लिए 25 नवंबर को मतदान होगा जबकि मतगणना तीन दिसंबर को होगी। नामांकन छह नवंबर तक किए जा सकते हैं। 

ये भी पढ़ें- महुआ मोइत्रा के साथ विपक्षी सदस्य लोकसभा की आचार समिति की बैठक से निकले बाहर




utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button