भारत

जम्मू कश्मीर के राजौरी में वाहन खाई में गिरा, 12 घायल, बचाव कार्य जारी – Utkal Mail


राजौरी/जम्मू। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सोमवार को एक यात्री वाहन के सड़क से फिसलकर खाई में गिर जाने से कम से कम 12 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना कैंची मोड़ पर उस वक्त हुई जब कोटरंका से राजौरी जा रहे एक टेम्पो के चालक ने मोड़ के पास वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया। उन्होंने बताया कि घटना के बाद 12 लोगों को बचाया गया और सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) से संबद्ध राजौरी अस्पताल ले जाया गया। अधिकारी ने बताया कि बचाव कार्य अभी भी जारी है। 

ये भी पढ़ें- Rajasthan Assembly Election 2023: मुख्यमंत्री गहलोत ने सरदारपुरा से किया नामांकन दाखिल


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button