विदेश

बंगलादेश में श्रमिकों का वेतन वृद्धि को लेकर प्रदर्शन, पुलिस के बीच झड़प में महिला की मौत – Utkal Mail


ढाका। बंगलादेश की राजधानी ढाका के बाहरी इलाके गाज़ीपुर के कोनाबारी इलाके में बुधवार सुबह वेतन वृद्धि के लिए प्रदर्शन कर रहे श्रमिकों और पुलिस के बीच झड़प में एक महिला श्रमिक की मौत हो गई। यह घटना कपड़ा श्रमिकों के लिए सरकार द्वारा नियुक्त वेतन बोर्ड द्वारा न्यूनतम वेतन मौजूदा 8,000 टका से 12,500 टका निर्धारित करने के एक दिन बाद हुई। 

न्यूनतम मासिक वेतन के रूप में 23,000 टका की मांग करते हुए, बंगलादेश में कपड़ा श्रमिकों ने लगातार 10 दिनों से अधिक समय तक अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखा है। श्रमिक के विरोध प्रदर्शन के कारण, किसी भी अप्रिय घटना को विफल करने के लिए अर्धसैनिक बॉर्डर गार्ड बंगलादेश (बीजीबी) के सैनिकों को ढाका और उसके आसपास प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में तैनात किया गया है।

 बीजीबी मुख्यालय के जनसंपर्क अधिकारी शरीफुल इस्लाम ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि अशुलिया, सावर, मीरपुर आदि सहित विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में सैनिकों (48 प्लाटून) को तैनात किया गया है। ढाका और अन्य जगहों पर हजारों कर्मचारी न्यूनतम 23,000 टका मासिक मूल वेतन की मांग को लेकर पिछले महीने से प्रदर्शन कर रहे हैं। कथित तौर पर ढाका और उसके आसपास सैकड़ों कपड़ा कारखानों ने उच्च मजदूरी की मांग को लेकर चल रहे श्रमिक आंदोलन के कारण परिचालन निलंबित कर दिया है। एक अमेरिकी डॉलर लगभग 110 टका के बराबर होता है।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : कृषि विभाग की ओर से 20 नवंबर तक चलेगा जागरुकता अभियान, ईकेवाईसी न कराने वाले किसानों को किया जा रहा प्रेरित


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button