भारत

कांग्रेस ने कहा- केंद्र सरकार जनता से ले रही हार का बदला, आपदा से प्रभावित लोगों को नहीं दी जा रही है अतिरिक्त मदद – Utkal Mail


शिमला। हिमाचल में आपदा से प्रभावित लोगों को कितनी राहत मिल पाई है, इस पर बात करने के बजाए कांग्रेस व भारतीय जनता पार्टी में आपदा को लेकर राजनीतिक बयानबाजी लगातार जारी है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार प्रदेश में हुई हार का बदला जनता से ले रही है। इस वजह से अतिरिक्त मदद नहीं दी जा रही है।

ये भी पढ़ें – राहुल गांधी ने कहा- यह दो-तीन लोगों का हिंदुस्तान नहीं, बदलाव लाकर इसे बनाना है सभी का हिंदुस्तान 

कांग्रेस के प्रवक्ता प्रेम कौशल ने कहा है कि नेता विपक्ष जयराम ठाकुर झूठ बोल कर जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आपदा से भारी नुकसान हुआ। कांग्रेस सरकार पहले दिन से लोगों को मदद कर रही है। लेकिन भाजपा राजनीति करने में लगी हुई है। हिमाचल में भाजपा की करारी हार हुई है, जिसके बाद केंद्र मदद न करके लोगों में आक्रोश पैदा कर लोकसभा चुनावों में फायदा उठाना चाहती है।

लेकिन ऐसा नहीं होगा। सरकार हर संभव सहायता देने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने वाटर सेस लगाया है, लेकिन केंद्र सरकार इसमें भी बाधा पहुंचाने के लिए नोटिस भेज रही है। केंद्र सरकार दादागिरी कर रही है।

उन्होंने आरोप लगाया है कि नेता प्रतिपक्ष लगातार राजनीति कर रहे हैं। झूठे आंकड़े जनता के बीच पेश किए जा रहे हैं। हिमाचल भी प्रदेश का हिस्सा है प्रदेश के लिए आपदा में राहत देना केंद्र की जिम्मेदारी है ऐसा करके प्रदेश पर कोई एहसान नहीं होगा।

ये भी पढ़ें – दिल्ली आबकारी नीति मामला : कोर्ट ने आप नेता संजय सिंह की न्यायिक हिरासत 24 नवंबर तक बढ़ायी


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button