भारत

सखी बहिनपा मैथिलानी समूह ने जरूरतमंदों को बांटे वस्त्र व खाद्य सामग्री

बोकारो : कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सखी बहिनपा मैथिलानी समूह बोकारो इकाई द्वारा माराफारी दक्षिणेश्वर शक्ति धाम मंदिर के प्रांगण में जरूरतमंदों के बीच वस्त्र, (साड़ी, शर्ट पैंट, शॉल, स्वेटर) व खाद्य सामग्री केला, सेब, बिस्किट, चॉकलेट इत्यादि कक वितरण किया। यह कार्यक्रम सखी बहिनपा मैथिलानी समूह बोकारो इकाई की सदस्यताओं के सहयोग से एडमिन अमिता झा व उषा झा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। अमिता झा व उषा झा ने संस्था की गतिविधियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा समय-समय पर समाजसेवा व कला-संस्कृति से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस अवसर पर अमिता झा, ऊषा झा, पूनम मिश्रा, शीला मिश्रा, पूनम झा, जयंती पाठक, अनामिका झा, मुन्नी झा, प्रीति रॉय, सुजाता झा, भारती झा, मधु ठाकुर, इंदिरा झा, कल्याणी, रीता ठाकुर आदि उपस्थित थीं।

utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button