राशिफल

आज का राशिफल। 18 नवंबर, 2023 – Utkal Mail


मेष

आज अनुसंधान संबंधी कार्यों में आपको लाभ मिलेगा। घर की सुख-शांति में असर पड़ेगा। करियर में आ रहा व्यवधान दूर होगा। व्यापार में नए समझौते हो सकते हैं। उपलब्धियों के मिलने से आपका मन प्रसन्न होगा।

वृष

आज एक साथ कई सारे कार्यों को हाथ में न लें। महिलाओं को स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। घर के बड़े-बुजुर्ग आपको महत्वपूर्ण सलाह दे सकते हैं। शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं।

मिथुन

आज व्यावसायिक गतिविधियों में धीरे-धीरे सुधार होगा। घर पर अचानक किसी मेहमान के आने की संभावना है। अपनी कार्यशैली में आपको बदलाव लाने की आवश्यकता है। सरकारी अधिकारियों के ऊपर काम का दबाव रहेगा।

कर्क

आज पुराने झगड़ों को सुलझाने के लिए दिन अनुकूल है। वैवाहिक संबंध काफी मधुर रहने वाले हैं। व्यापार में तीव्र उन्नति से उत्साह में वृद्धि होगी। मित्र और परिजन आपकी सफलता से हर्षित होंगे। घर में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा।

सिंह

आज जॉब इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है। नए संबंधों का आनंद उठाएंगे। पुराने नुकसान की भरपाई होने के योग बन रहे हैं। ऑटोमोबाइल क्षेत्र से जुड़े कारोबारियों को काफी मेहनत करनी पड़ सकती है।

कन्या

आज कारोबार में कुछ नकदी की समस्या हो सकती है। आप अपने आप में ही मस्त रहेंगे। दूसरों के व्यवहार से आपको ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। यदि शॉपिंग के लिए जा रहे हैं तो बजट का ध्यान रखना बेहद आवश्यक है।

तुला

आज का दिन व्यापार जगत से जुड़े लोगों के लिए शुभ है। किसी को उधार में धन न दें। आपकी मेहनत का श्रेय कोई दूसरा व्यक्ति ले सकता है। इसीलिए सजग बने रहना आपके लिए आवश्यक है। राजनीतिक व्यक्तियों के साथ आपके संबंध अच्छे होंगे।

वृश्चिक

आज विपरीत परिस्थितियों के बावजूद आप प्रसन्न रहेंगे। सोशल मीडिया में आपके नए दोस्त बन सकते हैं। विदेशों से आपको व्यापार के लिए अवसर मिल सकते है। जो भी काम हाथ में लें उसे अधूरा न छोड़ें।

धनु

आज अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ सभ्य व्यवहार करें। आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। पुरानी संपत्ति के विक्रय से धन लाभ हो सकता है। घरेलू मामलों में बाहरी लोगों का हस्तक्षेप न होने दें। प्रेम-संबंध अमर्यादित न हों इसका ध्यान रखें।

मकर

आज कार्यक्षेत्र में आपके शानदार प्रदर्शन की प्रशंसा होगी। स्थान परिवर्तन की योजना बना रहे हैं तो दिन आपके लिए अनुकूल है। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। काफी दिनों बाद आप आनंदित और तनावमुक्त महसूस करेंगे।

कुंभ

आज किसी सहकर्मी के साथ तनाव उत्पन्न हो सकता है। विपरीत परिस्थितियों को नियंत्रण में रखें। नए प्रोजेक्ट में आप काम शुरू कर सकते हैं। परिवार के साथ आपको अधिकाधिक समय बिताना उचित होगा। छात्रों को पढ़ाई में ध्यान देना चाहिए।

मीन

आज निराशाजनक विचारों से आपको दूरी बनाकर रखनी चाहिए। आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव आएगा। ऑफिस में सहयोगियों के साथ संबंध अच्छे रखें। माता-पिता की आज्ञा का पालन करें। संतान को करियर में सफलता मिलेगी।


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button