विदेश

पुतिन ने नई सरकार की नियुक्ति के आदेश पर किए हस्ताक्षर, रक्षा मंत्री का तबादला शामिल – Utkal Mail

मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को नयी सरकार की नियुक्ति के आदेश पर हस्ताक्षर किए, जिसमें एक पूर्व उप प्रधानमंत्री को रक्षा मंत्री नियुक्त किया गया है। पुतिन का छह साल का नया कार्यकाल सात मई को शुरू हुआ था। तब रूस के कानून के अनुरूप सरकार ने इस्तीफा सौंप दिया था। 

पुतिन ने मिखाइल मिशुस्तिन को तीन दिन बाद पुन: प्रधानमंत्री नियुक्त किया जिसे संसद के निचले सदन ने तत्काल अनुमति दे दी। उन्होंने रविवार को एक आदेश पर हस्ताक्षर किए जिसके तहत सर्गेई शोइगु को रक्षा मंत्री के पद से हटाकर राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद का प्रमुख नियुक्त किया गया। पुतिन ने पूर्व उप प्रधानमंत्री आंद्रेई बेलौसोव को नया रक्षा मंत्री भी नियुक्त किया जो आर्थिक विशेषज्ञ हैं और उनकी कोई सैन्य पृष्ठभूमि नहीं है।

पुतिन ने कुछ कैबिनेट सदस्यों की पुन: नियुक्ति का भी प्रस्ताव रखा और मिशुस्तिन ने कई नए मंत्रियों के लिए नाम प्रस्तुत किए, जिनमें से सभी को संसद ने मंजूरी दे दी। यूक्रेन में रूसी सैनिकों को भेजने के पुतिन के फैसले में शोइगु की अहम भूमिका मानी जाती है। पुतिन ने जिस आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं, उसमें व्यापक तौर पर पिछली कैबिनेट को ही रखा गया है और साथ ही ऊर्जा, खेल, परिवहन, उद्योग तथा कृषि मंत्रियों के रूप में नये चेहरों को भी शामिल किया गया है। 

ये भी पढे़ं : कनाडा के जंगलों में लगी भीषण आग, 6,600 से अधिक निवासियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button