भारत
PM मोदी-CM योगी को जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दाऊद इब्राहिम से जुड़े होने का दावा – Utkal Mail
अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से जुड़े होने का दावा करने वाले एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि शख्स ने मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल कर धमकी दी थी।
गिरफ्तार किए गए शख्स ने दावा किया कि दाऊद गिरोह ने उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हत्या की साजिश रचने का निर्देश दिया है। एक न्यूज रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने बताया कि कॉल करने वाले आरोपी शख्स ने जेजे अस्पताल को भी निशाने बनाने की धमकी दी।
बता दें जेजे अस्पताल मुंबई के सबसे प्रमुख अस्पतालों में से एक है। फिलहाल शख्स पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।



