मनोरंजन

अच्छी स्क्रिप्ट मिलने पर 'मुन्ना भाई 3' बनाएंगे फिल्मकार राजकुमार हिरानी – Utkal Mail

मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार राजकुमार हिरानी का कहना है कि वह अच्छी स्क्रिप्ट मिलने पर ‘मुन्ना भाई 3’ बनायेंगे। राजकुमार हिरानी ने संजय दत्त और अरशद वारसी को लेकर सुपरहिट फिल्म ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ बनायी थी। ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ की सफलता के बाद हिरानी ने लगे रहो मु्न्ना भाई’ बनायी। दर्शकों को इस फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त ‘मुन्ना भाई 3’ का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है।

इस बीच राजकुमार हिरानी ने ‘मुन्ना भाई 3’ को लेकर अपडेट दिया है। हिरानी ने बताया ‘मुन्ना भाई फ्रेंचाइजी की दोनों फिल्में काफी अच्छी बनीं। मेरे पास पांच अधूरी स्क्रिप्ट है, लेकिन जब तक मैं उन दोनों फिल्मों की कहानी से इन्हें मैच नहीं कर लेता,तब तक मैं मु्न्ना भाई 3 को नहीं बनाऊंगा।

राजकुमार हिरानी ने कहा कि मैं इस फ्रेंचाइजी की एक और फिल्म बनाने की काफी एक्साइटेड हूं, लेकिन मैंने अभी ये तय नहीं किया है कि इस पर मैं काम कब करूंगा। संजय दत्त का मेरे पास इसके लिए कॉल आता है। लेकिन अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। हां एक कहानी मेरे पास है,जो मुझे लगता है बन सकती है। मेरा मन बहुत है कि मैं इसे बनाऊं।

ये भी पढे़ं : Bhojpuri: रितेश पांडे संग रोमांटिक हुई सपना चौहान, फिल्म आसरा का गाना ‘नैना पिया संग लागल सखी रे’ गाना रिलीज


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button