राजस्थान चुनाव: फतेहपुर शेखावटी में दो गुटों में तनाव, जमकर हुई पत्थरबाजी, भारी पुलिस बल तैनात – Utkal Mail
जयपुर। राजस्थान में विधानसभा की 199 सीट के लिए जारी मतदान के बीच फतेहपुर शेखावटी में 2 गुटों के बीच जबरदस्त तनाव की खबर सामने आ रही है। जहां वोटिंग के दिन दो गुटों के बीच हुए तनाव के दौरान भीड़ बेकाबू हो गई और जमकर पत्थरबाजी हुई। लोग अपने घरों की छत से पत्थर फेंकते नजर आए। फिलहाल मौके पर पुलिस पहुंच गई हैं।
जानकारी के अनुसार जहां पत्थरबाजी हुई वहां एक घंटे तक अफरातफरी मची रही। मौके पर पहुंचे सुरक्षाबलों ने किसी तरह भीड़ को नियंत्रित किया और पत्थर फेंकने वाले भाग खड़े हुए। हालात शांत होने के बाद मतदान फिर से शुरू हो गया है। लोग अपने घरों की छत से पत्थर फेंकते नजर आए। फिलहाल मौके पर पुलिस और पैरामिलिट्री के जवान पहुंच गए हैं और हालात को काबू में कर लिया है।
ये भी पढ़ें- Rajasthan Election Live: राजस्थान में वोटिंग जारी, लोकतंत्र के पर्व पर लोगों में उत्साह, दोपहर 1 बजे तक 40.27% मतदान



