राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संविधान दिवस पर सुप्रीम कोर्ट में अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण – Utkal Mail
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को संविधान दिवस के अवसर पर उच्चतम न्यायालय परिसर में डॉ. बी आर आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया। प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) डी. वाई. चंद्रचूड़ और केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सात फुट से अधिक ऊंची प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर भारतीय संविधान के निर्माता को श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रतिमा अनावरण के बाद राष्ट्रपति मुर्मू और सीजेआई चंद्रचूड़ द्वारा पौधारोपण किया गया। इस कार्यक्रम में शीर्ष अदालत के कई न्यायाधीश उपस्थित थे। संविधान सभा द्वारा साल 1949 में भारत के संविधान को अंगीकार किए जाने के उपलक्ष्य में 2015 से 26 नवंबर के दिन को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। इससे पहले, इस दिन को कानून दिवस के रूप में मनाया जाता था।
ये भी पढ़ें- दिल्ली, यूपी समेत कई राज्यों में बारिश के बाद बढ़ सकती है ठंड, IMD का अलर्ट



