बिज़नेस

दिल्ली में 14 नवंबर से 27 नवंबर तक आयोजित होगा इंडियन इंटरनेशनल ट्रेड फेयर, जानें कैसे मिलेगा टिकट  – Utkal Mail


नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 14 नवंबर से 42वें इंडियन इंटरनेशनल ट्रेड फेयर की शुरुआत हो गई है। जोकि 27 नवंबर तक चलेगी। हालांकि आम लोगों के लिए यह 19 नवंबर से खुलेगा अभी सिर्फ बिजनेस क्लास लोगों के लिए शुरू हुआ है।

इस बार अब तक के सबसे बड़े एरिया में ट्रेड फेयर का आयोजन किया जा रहा है। भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला 14 से 27 नवंबर तक सुबह 10 बजे से शाम 7.30 बजे तक दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित किया जाएगा।

बताया जा रहा है कि इसमें सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ साथ 13 देश भी हिस्सा लेंगे। बता दें 14 से 27 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस मेले का टिकट डीएमआरसी के 55 मेट्रो स्टेशनों पर मिलेगी। प्रगति मैदान में टिकटों की बुकिंग नहीं होगी।

सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक शहीद स्थल (न्यू बस अड्डा), दिलशाद गार्डन, शाहदरा, इंद्रलोक, नेताजी सुभाष प्लेस, रोहिणी वेस्ट, रिठाला, नोएडा सिटी सेंटर, मंडी हाउस, कश्मीरी गेट और बाराखंभा स्टेशन समेत 55 स्टेशनों पर टिकट मिलेंगे।

वहीं, सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर टिकट की बिक्री नहीं होगी क्योंकि यह स्टेशन प्रगति मैदान के बराबर में है, भीड़-भीड़ के चलते इस स्टेशन पर टिकट नहीं मिलेंगे. इसके अलावा ऑनलाइन भी टिकट खरीदे जा सकते हैं। दिल्ली मेट्रो से आने वाले लोग सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर उतर सकते हैं और गेट नंबर 10 से  ट्रेड फेयर में प्रवेश ले सकते हैं या गेट 6 और 4 से प्रवेश के लिए शटल सेवा का उपयोग कर सकते हैं। 

ये भी पढे़ं- केंद्र आदिवासियों के कल्याण के लिए 24 हजार करोड़ रुपये की योजना शुरू करेगा: पीएम मोदी


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button