भारत

सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र की सभी 4 टीमों ने जकार्ता में आयोजित आई.सी.क्‍यू.सी. में स्‍वर्ण पुरस्‍कार जीत

सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र की क्वालिटी सर्कल टीमों ने 15 से 18 नवंबर तक जकार्ता
में आयोजित 47वें इंटरनेशनल कन्वेंशन ऑन क्वालिटी कंट्रोल सर्कल्स –आई.सी.क्‍यू.सी.सी. 2022
में 4 स्‍वर्ण जीतकर महारत्न कंपनी सेल का नाम रौशन किया है।

स्टील मेल्टिंग शॉप-1 की समाधान क्वालिटी सर्कल टीम, जिसने प्रतियोगिता में शारीरिक
रूप से भाग लिया था, 16 नवंबर को स्‍वर्ण पुरस्कार जीतने वाली प्लांट की पहली टीम बनीं ।
इसके बाद ऑनलाइन रूप से भाग लेने वाले 3 अन्य टीमों ने भी अपनी-अपनी श्रेणियों में स्वर्ण
पुरस्कार जीता। ये एस.एम.एस.-1 की मीलन क्यू.सी., स्टील मेल्टिंग शॉप-2 की नई उड़ान क्यू.सी.
और ब्लास्ट फर्नेस की परिवर्तन क्यू.सी. हैं।

सेल अध्यक्ष सुश्री सोमा मंडल ने सराहनीय प्रदर्शन और अंतर्राष्ट्रीय मंच पर संगठन का
नाम बनाए रखने के लिए टीमों को बधाई दी है। उन्होंने कहा, ‘क्‍वालिटी सर्कल्स में सक्रिय
भागीदारी ही कंपनी को दक्षता निर्माण और समाधान खोज की ओर ले जा रही है।’

आर.एस.पी. के निदेशक प्रभारी, श्री अतनु भौमिक ने उनके अनुकरणीय प्रदर्शन के लिए
टीमों की सराहना की और कहा कि कर्मचारियों की अभिनव और उद्यमी भावना आरएसपी की
सफलता की आधारशिला है।

समाधान क्यू.सी. टीम को ‘एस.एम.एस.-1 के कास्टर में शीतल जल की समस्या की
रोकथाम’ परियोजना के सफल कार्यान्वयन के लिए स्वर्ण पुरस्कार प्राप्त हुआ। टीम के सदस्य जो
परियोजना के कार्यान्वयन में सहायक थे, वे थे वरिष्‍ठ तकनीशियन श्री ए.के.सामंतराय, श्री
एस.के.दास और श्री जे.डी.महापात्र और एम.ओ.एम.टी., श्री एस.के.खाडग्रे, जिनका सहयोग सहायक
प्रबंधक, श्री बी.बेहेरा ने किया ।

मिलन क्यू.सी. टीम को स्‍वर्ण पुरस्‍कार ‘कन्वर्टर माउथ से पाफिंग का निष्‍कासन’
परियोजना के लिए मिला। इस कार्य को करने वाले सदस्यों में शामिल थे वरिष्‍ठ तकनीशियन,
श्री सपन कुमार बेहेरा, मास्‍टर तकनीशियन, श्री केदार कुमार नायक, ए.सी.टी., श्री अमर कुमार
भुयॉं, वरिष्‍ठ तकनीशियन, श्री सरोज कुमार बेहेरा, वरिष्‍ठ तकनीशियन, श्री ब्रजबंधू परिडा, जिन्हें
उप प्रबंधक, श्री एम.पुष्कर द्वारा सहायता प्रदान की गई ।

नई उड़ान क्यूसी टीम को ‘एस.एम.एस.-2 के कास्टर-3 में स्लैब माप प्रणाली शुरू
करके उत्पादकता और लाभप्रदता में सुधार’ परियोजना के लिए स्वर्ण पुरस्कार मिला। सहायक
प्रबंधक, श्री सोमनाथ पाढ़ी ने टीम में शामिल एम.ओ.एम.टी. श्री प्रशांत कुमार नायक,
एस.ओ.एस.टी श्री प्रभाकर पात्र, एम.ओ.एम.टी., श्री दीपक कुमार महांति, एस.ओ.एस.टी., श्री
भाग्यधर साहू और एस.ओ.एस.टी., श्री अमूल्य कुमार बिसोई की टीम को अपना सहयोग प्रदान
किया ।

परियोजना ‘ब्लास्ट फर्नेस का संवर्द्धन-4 हॉट मेटल प्रोडक्शन,’ ने परिवर्तन क्यू.सी.
टीम को स्‍वर्ण पुरस्‍कार जीतने में मदद की। इसमें शामिल सदस्य थे विभाग के मास्‍टर
तकनीशियन, श्री चंद्रकांत साहू, श्री जी.मोहांत, श्री पी.के.खटुआ, श्री दिलेश्वर महांता और मास्टर
तकनीशियन (डिजाईन), श्री के सी पंडा I प्रबंधक (बी.एफ.), श्री शशि भूषण शतपथी द्वारा टीम को
सहायता प्रदान की गई।

utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button