भारत

मिजोरम के ग्रामीण विकास मंत्री लालरुआत्किमा जेडपीएम के लालनघिंगलोवा से हारे  – Utkal Mail

आइजोल। मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को जारी मतगणना के बीच राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री एवं मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के उम्मीदवार लालरुआत्किमा आइजोल वेस्ट-द्वितीय सीट पर जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) के उम्मीदवार लालनघिंगलोवा हमार से हार गए। निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी।

आयोग ने कहा कि जेडपीएम के हमार को 10,398 मत मिले, जबकि लालरुआत्किमा को 5,579 और कांग्रेस के एनगुर्डिंगलियाना को 1,528 वोट मिले। निर्दलीय उम्मीदवार के. लालडिंगलियाना को मात्र 99 मत मिले। राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए डाले गए मतों की गणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सोमवार को सुबह आठ बजे शुरू हुई।

ये भी पढ़ें – मध्यप्रदेश : मोदी लहर का असर, 18 साल बाद भी नहीं छोड़ा ‘भगवा’ का साथ, लगभग साफ ‘हाथ’


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button