भारत

कसमार के ओरमो चौक में लगा शहीद स्वतंत्रता सेनानी कोका कमार की प्रतिमा

कसमार प्रखंड के ओरमो चौक में सोमवार शहीद स्वतंत्रता सेनानी कोका कमार की जयंती सह  प्रतिमा अनावरण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अथिति विशुनपुर के झामुमो विधायक चमरा लिंडा ने आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर आयोजित समारोह को संबोधित करते विधायक श्री चमरा ने कहा कि शहीद कोका कमार करमाली ने कसमार, पेटरवार, गोला एवं गोमिया क्षेत्र में ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ आंदोलन का बिगूल फूंका था। शहीद ने ब्रिटिश सैनिकों के छक्के छुड़ा दिये थे।  लेकिन अफ़सोस की बात यह है आदिवासी एवं पिछड़ा वर्ग से आने के के कारण शहीद कोका के नाम को गुमनामी के अंधेरे में रखा गया। आज जब धीरे धीरे बात सामने आई समाज के लोग जागरूक हुए तो शहीद की याद में प्रतिमा लगनी शुरू हुई। विधायक लिंडा ने कमार-करमाली व लोहरा समाज को लोगों को शिक्षित एवं जागरूक एवं एकजुट होकर  हक़ अधिकार के लिए संघर्ष करने का आवाह्न किया।  समारोह को कई गणमान्य लोगों ने संबोधित किया। इस अवसर पर नागपुरी कलाकार मजबूल खान ने नागपुरी एवं  खोरठा में क्रान्तिकारी गीत गाकर व चुटकुले सुनाकर समां को बांधे रखा। मौके पर छोटेलाल करमाली, जगदीश लोहरा, मंसाराम लोहरा, गुड़िया देवी, जलेश्वर करमाली, वैजनाथ करमाली, सोमदेव करमाली, प्रकाश मुंडा, सुधीर करमाली, सुभाष करमाली, अशोक करमाली, जगजीवन करमाली, उमेश करमाली, प्रदीप करमाली, गंभीर करमाली, विपिन मुंडा, करण कर्मकार, कोलेश्वर करमाली, किरानी करमाली, कैलाश करमाली, कुलदीप करमाली, मनोज करमाली, विजय करमाली, ओमप्रकाश करमाली, उत्तम करमाली, भागीरथ करमाली, दशरथ करमाली, बुधन करमाली अमर करमाली, दिलीप करमाली, महेंद्र करमाली, गोपाल करमाली, संतोष करमाली, मनोज करमाली समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button