राशिफल

आज का राशिफल। 22 दिसंबर, 2023 – Utkal Mail

मेष

आज उधार के लेन-देन में आपको लाभ हो सकता है। घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। प्रमोशन में आ रही बाधा दूर होगी। सहकर्मी आपकी उपलब्धियों की प्रशंसा करेंगे। मीडिया और ऑनलाइन कार्यों से जुड़े लोगों का दिन शुभ रहेगा।

वृष

आज आपको त्वरित निर्णय नहीं लेने चाहिए। कुछ लोग आपका अपमान कर सकते हैं। जॉब और व्यापार में आपको एक से अधिक मौके मिल सकते हैं। जोखिम भरे निवेश करने से पहले पूरी जानकारी ले लें।

मिथुन

आज जीवनसाथी आपकी काफी देखभाल रखेगा। स्वास्थ्य पहले से बहुत ही अच्छा रहेगा। समान विचारधारा वाले लोगों के बीच काफी उत्तम समय व्यतीत करेंगे। लोगों के बीच आपके किसी अच्छे काम की चर्चा होगी।

कर्क

आज परोपकार के कार्यों में आप रुचि लेंगे। घर के किसी सदस्य के व्यवहार को लेकर थोड़े खिन्न हो सकते हैं। कोई शुभ समाचार आपका दिन बना देगा। दूसरों की मदद करने से आपको सुकून मिलेगा,किंतु आत्मसम्मान का सदैव ध्यान रखें।

सिंह

आज आपके रुके हुए कार्य संपन्न होंगे। आपकी वाणी में सौम्यता आपको परिवार में विशेष सम्मान की हकदार बनाएगी। दांपत्य जीवन में परस्पर प्रेम और विश्वास की भावना में वृद्धि होगी। घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है।

कन्या

आज आपको कोई बड़ा और विशेष कार्य शुरू नहीं करना चाहिए। व्यापार में नुकसान की आशंका से परेशान रहेंगे। ये समय आपके पक्ष का नहीं है। आप कुछ नया सीखने का प्रयास करते रहेंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

तुला

आज अपनों का भरपूर प्रेम और सम्मान प्राप्त होगा। पुराने मित्र से आपको सहायता मिलेगी। उत्तम भोजन के शौकीन रहेंगे। परिवार में हर्ष का माहौल रहेगा। विवाहेत्तर संबंधों को लेकर सचेत रहें। करियर में कुछ प्रयोग कर सकते हैं।

वृश्चिक

आज आपके बौद्धिक गुणों की प्रशंसा होगी। गुप्त शत्रु आपके खिलाफ भावनाएं भड़का सकते हैं। आपको क्लाइंट्स के माध्यम से बड़ा लाभ मिल सकता है। मस्तिष्क में नई योजनाओं का प्रवाह बढ़ता जाएगा।

धनु

आज आपके द्वारा कही गई कोई बात सत्य सिद्ध होगी। किसी मध्यस्थ के कारण से आपका कोई अटका काम बन सकता है। आपको आज किसी को वचन नहीं देना चाहिए। संपत्ति के विक्रय की योजना बनाने के लिए दिन बेहतर रहेगा।

मकर

आज कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा बदलाव करना पड़ सकता है। बच्चों के व्यवहार में नियंत्रण रखें। किसी धार्मिक संस्था में दान दक्षिणा अवश्य करें। घर के कार्यों में काफी व्यस्त रहेंगे। प्रेम संबंधों में कुछ कमी का अनुभव कर सकते हैं।

कुंभ

आज सभी कार्य शांतिपूर्ण तरीके से होंगे। कहीं दूर की यात्रा का विचार बनायेंगे। बिखरे रिश्तों को आज संभालने में सफलता मिलेगी। मनोरंजन के कार्यों में आप धन खर्च कर सकते हैं। खानपान की आदतों में कुछ बदलाव कर सकते हैं।

मीन

आज जॉब में आपको लापरवाही नहीं करनी चाहिए। धार्मिक कार्यों में आप रुचि लेंगे। आप काफी खुश रहेंगे। नए संपर्कों से लाभ मिलेगा। कोई मूल्यवान वस्तु आपको प्राप्त हो सकती है। दिल की बजाय दिमाग से काम करें।

 


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button