भारत

झारखंड: अखिलेश कुमार झा बने रांची के जोनल आईजी – Utkal Mail

रांची। झारखंड सरकार ने राज्य में विधि व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के लिए भारतीय पुलिस सेवा के कई अधिकारियों का स्थानांतरण और पदस्थापन किया है। इस संबंध में गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने बुधवार देर रात अधिसूचना जारी की है।जारी अधिसूचना के अनुसार सीआईडी डीजी अनुराग गुप्ता को एसीबी डीजी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसी प्रकार एडीजी आरके मल्लिक को जैप एडीजी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

साथ ही एडीजी मुख्यालय के पद पर पदस्थापित मुरारी लाल मीणा को एडीजी झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड के पद पर पदस्थापित किया गया है। इसके अलावा एडीजी तदाशा मिश्रा को रेल एडीजी , एडीजी सुमन गुप्ता को एडीजी आधुनिकीकरण,प्रिया दुबे को गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा का एडीजी, एडीजी रेल के पद पर पदस्थापित टी कांडासामी को विशेष सचिव गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन के पद पर पदस्थापित किया गया।

अखिलेश कुमार झा को रांची जोनल आईजी, सुनील भास्कर को हजारीबाग रेंज का डीआईजी, बोकारो डीआईजी मयूर पटेल कन्हैयालाल को जैप डीआईजी, पाकुड़ एसपी के पद पर पदस्थापित हरदीप पी जनार्दन को धनबाद एसएसपी, प्रभात कुमार को पाकुड़ एसपी, अरविंद कुमार सिंह को हजारीबाग एसपी और रांची के ट्रैफिक एसपी कुमार गौरव को साहिबगंज का एसपी बनाया गया है।

ये भी पढ़ें – तेलंगाना में भाजपा की बैठक में शामिल होंगे अमित शाह, लोकसभा चुनाव की रणनीति पर करेंगे चर्चा 


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button