आज का राशिफल। 29 दिसंबर, 2023 – Utkal Mail
मेष
आज उधार लेन-देन से आपको बचना चाहिए। किसी से ज्यादा बहस न करें अन्यथा मानहानि हो सकती है। सेहत के प्रति सावधान रहें। रियल एस्टेट को लेकर मामले शुभ नहीं रहेंगे। जीवनसाथी के साथ आपके विचार नहीं मिलेंगे।
वृष
आज नए व्यवसाय पर धन निवेश कर सकते हैं। लोगों के सामने छवि काफी अच्छी रहेगी। रियल एस्टेट से जुड़े कारोबार में बेहतरीन लाभ मिल सकता है। शत्रुओं पर आप भारी पड़ेंगे। आय और व्यय में संतुलन रहेगा।
मिथुन
आज व्यवसाय में कुछ बड़ा प्रयोग कर सकते हैं। बच्चों की प्रगति से उत्साहित रहेंगे। घर में आकस्मिक खर्च बढ़ सकते हैं। विरोधियों के ऊपर आप भारी पड़ेंगे। आपके काम अपेक्षाकृत तीव्र गति से पूर्ण होंगे।
कर्क
आज विवाह संबंधित निर्णय लेने के लिए अच्छा समय है। घर के जरूरत की वस्तुओं की ऑनलाइन खरीदी कर सकते हैं। अधूरे पड़े कार्यों को पूरा करने के लिए प्रवृत्त रहेंगे। बैंकिंग और कंसल्टेन्सी से जुड़े लोगों को करियर में उच्च पद प्राप्त होगा।
सिंह
आज समयानुसार अपने स्वभाव में लचीलापन रखें। जल्दी सफलता प्राप्त करने के लिये शॉर्टकट अपना सकते हैं,लेकिन इससे नुकसान की आशंका भी है। कुछ लोग आपकी आलोचना करेंगे। परिवार में आपका वर्चस्व घट सकता है।
कन्या
आज का समय परिवार के साथ मनोरंजन में व्यतीत होगा। नई विधाओं को सीखने के लिए दिन बेहतरीन है। धन निवेश करने के लिए समय बहुत ही अच्छा है। अपने निर्णयों पर अडिग रहेंगे। आपके काम की गुणवत्ता बढ़ेगी।
तुला
आज भविष्य को लेकर योजना बना सकते हैं। घर में सगे-संबंधियों का आगमन हो सकता है। कारोबार में बड़ा लक्ष्य अर्जित कर सकते हैं। किसी बड़ी डील के हिस्सेदार बन सकते हैं। नकदी की समस्या खत्म होने से मानसिक संतुष्टता महसूस करेंगे।
वृश्चिक
आज वैवाहिक जीवन काफी सुखद रहेगा। लेखन और मीडिया से जुड़े कार्यों से लाभ मिलेगा। मानसिक तनाव में कमी आएगी। आपको अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं करना चाहिए। काम की बारीकियों में ध्यान देंगे।
धनु
आज कारोबार में अपेक्षित लाभ न मिल पाने के कारण मन व्यथित हो सकता है। अचानक कोई खर्च सामने आ सकता है। आलस्य के कारण काम बिगड़ सकते हैं। व्यर्थ की गतिविधियों में समय बर्बाद न करें।
मकर
आज प्रेम विवाह को पारिवारिक सहमति मिल सकती है। जीवनसाथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करेंगे। आपका स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में प्रगति होने से उत्साहित रहेंगे। अपनी मेहनत और क्षमताओं पर विश्वास रखें।
कुंभ
आज नया काम शुरू करने से पूर्व उसकी पूरी तैयारी कर लें। आपकी आय के स्रोत बढ़ सकते हैं। आपके ऊपर काम का अत्यधिक दबाव रहेगा। संतान की प्रगति से उत्साहित रहेंगे। समाजसेवा से जुड़े लोगों को मान-सम्मान प्राप्त होगा।
मीन
आज जॉब में आपके लिए परिस्थितियां अनुकूल रहने वाली है। नया वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं। किसी परेशानी का समाधान मिलने से आनंदित रहेंगे। सामाजिक और परोपकार के कार्यों के कारण आपका यश बढ़ेगा।