भारत

देश के पांच उच्च न्यायालयों को मिलेंगे मुख्य न्यायाधीश, SC कॉलेजियम ने की इन नामों की सिफारिश – Utkal Mail

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने पांच उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की है। उच्चतम न्यायालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति बी आर गवई की कॉलेजियम ने इलाहाबाद के लिए न्यायमूर्ति अरुण भंसाली, राजस्थान के लिए न्यायमूर्ति मनिन्द्र मोहन श्रीवास्तव, गौहाटी के लिए न्यायमूर्ति विजय बिश्नोई, पंजाब और हरियाणा के लिए न्यायमूर्ति शील नागु और झारखंड के लिए न्यायमूर्ति बी आर सारंगी को मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की है।

न्यायमूर्ति भंसाली, न्यायमूर्ति श्रीवास्तव और न्यायमूर्ति बिश्नोई राजस्थान उच्च न्यायालय के वर्तमान न्यायाधीश हैं। इसी प्रकार न्यायमूर्ति नागु मध्यप्रदेश और न्यायमूर्ति सारंगी ओड़िशा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश हैं।

ये भी पढ़ें- सौर मिशन:  ‘छह जनवरी को शाम चार बजे ‘लैग्रेंज प्वाइंट’ पर पहुंचेगा Aditya L1’, इसरो चीफ ने कही ये बात


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button