विदेश

जापान में भूकंप से तबाही का मंजर, कहीं ढही इमारत तो कहीं लगी आग…अब तक 48 लोगों की गई जान – Utkal Mail

टोक्यो। मध्य जापान और आसपास के क्षेत्र में आए भीषण भूकंप के कारण इशिकावा प्रान्त में मरने वालों की संख्या बढ़कर 48 हुई। जापान की राष्ट्रीय समाचार एजेंसी क्योडो ने मंगलवार को स्थानीय अधिकारियों के हवाले से खबर दी। एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार भूकंप से सबसे अधिक प्रभावित इशिकावा प्रान्त में इमारतों के ढहने और आग लगने से कम से कम 48 लोगों की मौत हो गई।

 अन्य नगर पालिकाओं में भी क्षति की रिपोर्ट है। फंसे हुए लोगों के बारे में जानकारी मिली हैष ढही या क्षतिग्रस्त इमारतों के कारण निगाटा, टोयामा, फुकुई और गिफू प्रान्तों में लोगों के घायल होने की सूचना मिली। भूकंप से प्रभावित लोगों के बचाव को समय के खिलाफ लड़ाई बताते हुए, जापान प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने कहा कि सरकार ने पहले ही प्रभावित क्षेत्रों में आत्मरक्षा बलों के जवानों को भेज दिया है और सहायता प्रदान करना जारी रहेगा।

 उल्लेखनीय है कि इशिकावा प्रान्त में नोटो प्रायद्वीप में सोमवार को शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इनमें से प्रमुख प्रारंभिक तीव्रता 7.6 तक थी। जापान के मौसम विज्ञान एजेंसी ने आधिकारिक तौर पर इसे 2024 नोटो प्रायद्वीप भूकंप का नाम दिया है। जापान में सोमवार से अब तक 155 बार भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं।

ये भी पढ़ें:- अमेरिका : सैन फ्रांसिस्को में पटरी से उतरी ट्रेन, लगी आग…देखें VIDEO


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button