G20 Summit : जी20 समिट के लिए भारत नहीं आएंगे रूस के राष्ट्रपति पुतिन, जानिए वजह – Utkal Mail
नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन सितंबर महीने में भारत में होने जा रही जी20 समिट में शामिल नहीं होंगे। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने पुतिन के भारत नहीं आने के पुष्टि की है। रूसी राष्ट्रपति के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत में सितंबर में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन के लिए यात्रा की योजना नहीं बना रहे हैं। उनका ध्यान एक विशेष सैन्य अभियान पर है।
इंटरनेशनल क्रिमनल कोर्ट (आईसीसी) ने पुतिन पर यूक्रेन में युद्ध अपराधों का आरोप लगाते हुए गिरफ्तारी वारंट जारी किया हुआ है। हालांकि, क्रेमलिन ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। इसका मतलब ये है कि विदेश यात्रा करते समय व्लादिमीर पुतिन को गिरफ्तार किए जाने का जोखिम है।
वहीं क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा है कि येवगेनी प्रिगोझिन की विमान दुर्घटना में हुई मौत में क्रेमलिन की संलिप्तता के आरोप बिल्कुल झूठ हैं। पेसकोव का कहना है कि पश्चिमी देशों का कहना है कि प्रिगोझिन की मौत के पीछे क्रेमलिन का हाथ है, यह पूरी तरह से झूठ है।
ये भी पढ़ें : करीब आधे चंद्र मिशन हो जाते हैं असफल, अभी भी अंतरिक्ष में पहुंचना क्यों है इतना मुश्किल?



