भारत

लोक परिवहन बस में परिचालक ने महिला यात्री के साथ किया दुष्कर्म, जयपुर से भरतपुर के बयाना तक कर रही थी सफर – Utkal Mail

भरतपुर। राजस्थान लोक परिवहन की एक बस में जयपुर से भरतपुर के बयाना तक सफर करने वाली एक महिला यात्री के साथ परिचालक द्वारा दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। भरतपुर के उद्योगनगर थाना क्षेत्र में रहने वाली पीडिता की ओर से इस संबंध में मामला दर्ज कराने के बाद पुलिस ने आज आरोपी परिचालक को गिरफ्तार किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार शाम को जयपुर से बयाना के लिये रवाना हुई लोक परिवहन की बस यह बस के रात 10 बजे बयाना पहुंचने पर आरोपी परिचालक 32 वर्षीय जितेंद्र गुर्जर निवासी गोविंदपुरा (वैर) ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी आज तड़के तीन बजे उसे बस में छोड़कर फरार हो गया। बुधवार तड़के पीड़िता ने बयाना थाना पहुंच पुलिस को आपबीती सुनाई, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें – भारत-पाकिस्तान सीमा के पास कंटीले तारों में फंसे हिरण को लोगों ने बचाया


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button