आज का राशिफल। 13 जनवरी, 2024 – Utkal Mail

मेष
आज आपके मन में देवस्थल जाने का विचार आ सकता है। आप लोगों का मार्गदर्शन भी कर सकते हैं। व्यापार में बड़ा धन लाभ हो सकता है। आपके व्यक्तित्व में काफी सकारात्मक बदलाव हो सकता है। जीवनसाथी को उपहार दे सकते हैं।
वृष
आज मन में किसी विषय को लेकर चल रही तना-तनी दूर होगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में इच्छानुसार परिणाम प्राप्त होंगे। अधिकारी वर्ग के साथ आज बहस करने से बचें। अपने टार्गेट को लेकर पूरी मेहनत से काम करेंगे।
मिथुन
आज ऐसी बातों पर ध्यान न दें जो आपकी एकाग्रता भंग करती हों। वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ने की आशंका है। आपको थोड़ा धैर्यवान और सजग रहना चाहिए। आपकी रुचि के अनुसार काम नहीं होंगे। जॉब में परेशानियां आ सकती हैं।
कर्क
आज कारोबार में अपेक्षित वृद्धि होगी। सरकारी कार्य बड़ी आसानी से पूरे हो जाएंगे। अपनी दिनचर्या में कुछ सुधार कर सकते हैं। संपत्ति विवाद सुलझने के योग बन रहे हैं। किसी महत्वपूर्ण काम से यात्रा हो सकती है।
सिंह
आज ऑफिस में आपके काम बहुत ही आसानी से बन जाएंगे। आप कुछ नया सीखने में रुचि ले सकते हैं। दांपत्य संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। मानसिक रूप से शांति का अनुभव करेंगे। पुराने परिचित मित्रों से आपका मिलना हो सकता है।
कन्या
आज जॉब में आपको हल्की परेशानियों के बाद सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। घर में मांगलिक कार्यों की रूपरेखा बन सकती हैं। राजनीतिक लोगों से मेल-मिलाप बढ़ेगा।
तुला
आज व्यवहार कुशलता के कारण आपके सभी काम प्रगति में आ जायेंगे। अपना समय बर्बाद न करें। दूसरों के भरोसे अपने काम न छोड़ें। ज्यादा अपेक्षा के कारण आपके काम प्रभावित हो सकते हैं। इससे आपके निजी संबंध बिगड़ सकते हैं।
वृश्चिक
आज आय के नए स्रोत बनेंगे। यात्राओं के लिए दिन अच्छा है। आज जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से आपको बचना चाहिए। आपके लिए कार्यक्षेत्र में बहुत शानदार दिन रहने वाला है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा।
धनु
आज अपनी रुचि के अनुसार काम करें,तो ज्यादा अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। परिवार में सब आपके ही अनुरूप होता रहेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। गृहस्थ जीवन की समस्या दूर होंगी। बड़े कार्य को लेकर आप धन की व्यवस्था करेंगे।
मकर
अाज दिन की शुरुआत बहुत ही अच्छी रहने वाली है। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मौसमी बीमारियों को लेकर सर्दी-जुकाम की समस्या हो सकती है। बड़े-बुजुर्ग आपकी प्रशंसा करेंगे। कारोबार में अपेक्षित लाभ हो सकता है।
कुंभ
आज दिन की शुरुआत थोड़ी कमजोर रहेगी। किसी पर जरूरत से ज्यादा विश्वास न करें। प्रेम संबंधों को लेकर निराशा हो सकती है। मन कुछ कारणों से अप्रसन्न रहने वाला है। मौसम में आये बदलाव को लेकर थोड़े सावधान रहें।
मीन
आज बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। पारिवारिक जीवन काफी अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं। अपने निर्णयों को लेकर थोड़े असमंजस में रहेंगे। लोग आपकी प्रतिभा की प्रशंसा करेंगे।