राशिफल

आज का राशिफल। 17 जनवरी, 2024 – Utkal Mail

मेष

आज भविष्य को लेकर थोड़े आशंकित रहेंगे। आकस्मिक धन हानि हो सकती है। नई भूमि-संपत्ति में निवेश करने से बचें। अपनी कार्यशैली में कुछ बदलाव कर सकते हैं। मित्रों व परिजनों से मतभेद हो सकते हैं।

वृष

आज बॉस आपके प्रमोशन को लेकर कुछ निर्णय ले सकते हैं। व्यवसाय में काफी अच्छा धन लाभ होगा। तकनीक से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। आप काफी प्रसन्न रहेंगे। महंगी वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं।

मिथुन

आज रियल एस्टेट संबंधित प्रोजेक्ट्स में नकदी की समस्या का समाधान होगा। राजनीति से जुड़े लोग अपनी वक्तव्य शैली से जनता को प्रभावित करेंगे। आपके भीतर नया काम करने को लेकर इच्छा जागृत होगी। मित्रों के ऊपर धन खर्च होगा।

कर्क

आज आप काफी अनुशासन में रहेंगे। आपकी संवादशैली काफी आकर्षक रहेगी। मेहनत का बढ़िया फल प्राप्त होगा। जटिल मुद्दों को सुलझाने में सफल रहेंगे। व्यवसाय में विस्तार को लेकर आप लोन वगैरह के लिए आवेदन भी दे सकते हैं।

सिंह

आज आपकी सलाह से लोगों को लाभ मिलेगा,लेकिन लोग इसका क्रेडिट आपको नहीं देंगे। आवश्यक न हो तो यात्रा न करें। व्यर्थ बहसबाजी से बचें। कुछ कार्यों में अवरोध आ सकते हैं। आय के स्रोतों में कमी आ सकती है।

कन्या

आज करियर संबंधित अच्छे अवसर मिल सकते हैं। इन अवसरों का लाभ अवश्य उठाएं। आयात-निर्यात संबंधित कारोबार में तेजी आएगी। परिवार का माहौल बहुत ही अच्छा रहने वाला है। प्रतिष्ठित लोगों के साथ आपके संपर्क विकसित होंगे।

तुला

आज अपनी योग्यता के अनुरूप कार्य करने में परेशानी होगी। परिजनों से मतभेद हो सकते हैं। लंबित कार्य दोबारा शुरू हो सकते हैं। बड़े-बुजुर्ग लोगों से मार्गदर्शन लेते रहें। दूसरों की गलती की भरपाई आपको करनी पड़ सकती है।

वृश्चिक

आज धैर्य की कमी के कारण अनावश्यक बातों पर अपना मूड खराब कर सकते हैं। बच्चे आज्ञा का पालन करेंगे। इच्छानुसार काम होने के बावजूद असंतुष्ट रहेंगे। धार्मिक आयोजनों में सम्मिलित हो सकते हैं।

धनु

आज बौद्धिक विमर्श व चर्चाओं के प्रभाव में रहेंगे। धार्मिक आयोजनों में सम्मिलित हो सकते हैं। शत्रु आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। धन की कमी के कारण थोड़े परेशान रहेंगे। हृदय रोगियों को तनाव लेने से बचना चाहिए।

मकर

आज नए कार्यों की शुरुआत के लिए दिन अच्छा है। व्यवसाय में आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। महत्वपूर्ण अनुबंद होने के योग बन रहे हैं। आपके लिए दिन विशेष रूप से शुभ है। अपने सिद्धांतों पर अडिग रहेंगे।

कुंभ

आज स्वयं को श्रेष्ठ और दूसरों को निम्न दिखाने की भावना के कारण मतभेद उभर सकते हैं। धर्म-कर्म के प्रति रुचि औऱ आस्था बनाये रखें। लोगों का व्यवहार आपके अनुकूल नहीं रहेगा। बच्चों की जिद और हठ से आपको बुरा लग सकता है।

मीन

आज बनते कार्य बिगड़ने के कारण थोड़े क्रुद्ध हो सकते हैं। कमीशन संबंधित कार्यों में अपेक्षाकृत लाभ नहीं मिलेगा। परिवार का वातावरण सुकून भरा रहेगा। प्रेमी जन की बातों का आपको बुरा लग सकता है।

 


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button