भारत

सुबह के नाश्ते मे बनाए टेस्टी और स्वादिष्ट सूजी के अप्पे, देखे अप्पे कैसे बनाए! – Utkal Mail


सुबह के नाश्ते मे बनाए टेस्टी और स्वादिष्ट सूजी के अप्पे, देखे अप्पे कैसे बनाए! अप्पे का नाम तो सुना ही होगा और खाया भी होगा। अप्पे दक्षिण भारत के स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन में से एक है। यह बच्चे से लेकर बूढ़े तक सभी को पसंद आती है और उतनी ही पौष्टिक भी होती है। आप बेझिझक इसे अपने बच्चों और बूढ़े लोगो को आसानी से दे सकती हैं। वैसे तो आपने राइस अप्पे बहुत बार बनाए होंगे,लेकिन उसे बनाने में काफी समय लग जाता है। लेकिन आज हम आपको फटाफट मिनटों में तैयार करने के लिए आप सूजी से भी अप्पे बनाने के बारे में बताएँगे।

यह भी पढ़े :-सरकार दे रही है सब्सिडी, शहद का बिजनेस कर होंगी मोटी कमाई, हर दिन कमाएंगे लाखों रुपये, जाने पूरी जानकारी!

सूजी के अप्पे बनाने के लिए जरुरी सामान

सूजी के अप्पे बनाने के लिए जो भी जरूरी समान है वो हम आपको बताएंगे जिसमे सबसे पहले आपको इन चीजो को ले 250 ग्राम सूजी, 100 ग्राम दही, 1 बारीक कटी गाजर, 1 बारीक कटी प्याज, 1 बारीक कटी शिमला मिर्च, आधा चम्मच राई, आधा चम्मच जीरा, बेकिंग सोडा, स्वादानुसार नमक, तेल तड़के के लिए।

सूजी के अप्पे बनाने की आसान रेसेपी

यह भी पढ़े :-इलाइची की खेती किसानों को रातों रात बना देंगी लाखों का मालिक, जाने कितनी होंगी कमाई और लागत!

image 1883

आपको सूजी के अप्पे बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरे में सूजी निकालें और इसमें दही डाल ले, इससे फिर सूजी और दही को अच्छे से मिला कर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें, अधिक फेंटने के लिए मिक्सी में डाल कर एक बार धीरे से चला भी सकते हैं, इसके बाद इस मिश्रण को 15 मिनट के लिए अलग फूलने के लिए रख देंना है जिससे अब कढ़ाई में तेल डाल कर राई और जीरे का तड़का देंना है, फिर इसमें गाजर, प्याज, शिमला मिर्च जैसी सब्जियां डाल कर हल्का सा फ्राई कर ले अब इसमें नमक डाल कर अच्छे से मिला लेना है, इसके बाद सब्जी के मिश्रण को तैयार सूजी के पेस्ट में डाल दे ऊपर से पीसा जीरा और बेकिंग सोडा डालकर मिश्रण को अच्छे से मिला ले।

image 1884

आप इसमें बेकिंग सोडा की जगह ईनो भी डाल सकते हैं, इसके बाद तैयार बैटर को एक-दो मिनट तक फूलने के लिए रख दे अब अप्पे मेकर के एक हर सांचे में हल्का तेल डाल कर उसे बराबर से फैला लेंना है, इसके बाद फिर सांचे में छोटे चम्मच से बैटर को भरना शुरू कर दे फिर अप्पे को धीमी आंच पर पकाएं और 2 से 3 मिनट में सभी अप्पे को पलट कर दूसरी तरफ से भी पका ले लीजिये आपके स्वादिष्ट और हेल्दी सूजी के अप्पे तैयार है और फिर इसे अपनी पसंद की चटनी या डिपिंग के साथ सर्व करें।


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button