भारत

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को मिलेगा भारत रत्न, मोदी सरकार ने किया ऐलान – Utkal Mail

दिल्ली। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को केंद्र की मोदी सरकार ने भारत रत्न सम्मान देने का ऐलान किया है। आपको बता दें कि कर्पूरी ठाकुर को यह सम्मान मरणोपरांत मिलेगा। केंद्र सरकार ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जन्म जयंती से पहले भारत रत्न देने का ऐलान किया है। मोदी सरकार के इस ऐलान का जनता दल यूनाइटेड ने धन्यवाद दिया है।

दरअसल, कर्पूरी ठाकुर का जन्म बिहार राज्य में समस्तीपुर जनपद के पितौंझिया गांव में 24 जनवरी 1924 को हुआ था, जिसे अब कर्पूरीग्राम कहा जाता है। कर्रपूरी ठाकुर के पिता का नाम गोकुल ठाकुर और माता का नाम रामदुलारी देवी था। कर्पूरी ठाकुर भारत के स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक, राजनीतिज्ञ और बिहार राज्य के दूसरे उपमुख्यमंत्री के साथ ही 2 बार मुख्यमंत्री रहे। जनता के बीच लोकप्रियता के चलते उन्हें जन-नायक नाम से भी जाना जाता था।


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button