भारत

पूर्व डिप्टी CM भाभड़ा के निधन पर भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि, बोले- राजनीतिक क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति – Utkal Mail

जयपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री हरिशंकर भाभड़ा ने बीती रात स्थानीय रूंगटा अस्पताल में अंतिम सांस ली। इसके बाद आज सुबह उनकी पार्थिव देह भाजपा प्रदेश कार्यालय में अंतिम दर्शन के लिए लाई गई। 

इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता हरि शंकर भाभड़ा के निधन पर प्रदेश कार्यालय में उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन कर पार्टी का झंडा ओढ़ाया। पुष्प चक्र अर्पित किया और सादर श्रद्वांजलि दी। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि हरि शंकर भाभड़ा का राजनैतिक जीवन जनसंघ से लेकर भाजपा तक रहा है। 

भाभड़ा प्रदेश अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री जैसे पदों पर आसीन रहे। उनका सिद्धांतों और शुचिता वाला राजनैतिक जीवन सभी के लिए प्रेरक है। उनका निधन भाजपा और राजनीतिक क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उनकी दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। 

भाजपा प्रदेश कार्यालय में राज्यपाल कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, राज्यसभा सासंद घनश्याम तिवाडी, सांसद रामचरण बोहरा, पूर्व केंद्रीय मंत्री सीआर चौधरी, कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा, अविनाश गहलोत, राज्यमंत्री झाबर सिंह खर्रा, संजय शर्मा, डॉ. मंजू बाघमार, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, विधायक गोपाल शर्मा, हरलाल सारण, बालमुकुंदाचार्य, यूनूस खान, 

पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, डिप्टी मेयर पुनित कर्नावट, भाजपा प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, श्रवण सिंह बगड़ी, जयपुर शहर अध्यक्ष राघव शर्मा, जयपुर दक्षिण देहात जिलाध्यक्ष राजेश गुर्जर, युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अंकित चेची, महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष रक्षा भंडारी और प्रदेश कार्यालय प्रभारी महेश शर्मा ने पुष्पचक्र अर्पित कर हरिशंकर भाभड़ा को श्रद्धांजलि दी ।

यह भी पढ़ें- झूठ की सुनामी थी, ईश्वर की कृपा, साथियों की मदद ने बचाया: Adani


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button