बिज़नेस

शेयर बजार में लगातार तीसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 148 और निफ्टी 73 अंक उछला – Utkal Mail

मुंबई। विश्व बाजार में गिरावट रहने के बावजूद स्थानीय स्तर पर इंडस्ट्रियल्स, यूटिलिटीज, कैपिटल गुड्स, पावर, रियल्टी और सर्विसेज समेत 17 समूहों में हुई लिवाली की बदौलत आज शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी रही। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 147.79 अंक उछलकर 75,449.05 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 73.30 अंक की बढ़ोतरी लेकर 22,907.60 अंक पर पहुंच गया। हालांकि दिग्गज कंपनियों के मुकाबले बीएसई की मझौली और छोटी कंपनियों के शेयरों में लिवाली की रफ्तार अधिक तेज रही। 

इससे मिडकैप 2.28 प्रतिशत की छलांग लगाकर 41,107.00 अंक और स्मॉलकैप 2.17 प्रतिशत की मजबूती के साथ 46,009.89 अंक हो गया। इस दौरान बीएसई में कुल 4166 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 3018 में लिवाली जबकि 1033 में बिकवाली हुई वहीं 115 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 31 कंपनियों में तेजी जबकि 19 में गिरावट रही। 

बीएसई के 17 समूहों का रुझान सकारात्मक रहा। इससे कमोडिटीज 1.44, सीडी 1.14, ऊर्जा 1.13, वित्तीय सेवाएं 1.11, हेल्थकेयर 1.26, इंडस्ट्रियल्स 2.55, दूरसंचार 1.48, यूटिलिटीज 2.16, ऑटो 0.36, बैंकिंग 0.58, कैपिटल गुड्स 2.24, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 1.39, धातु 1.40, तेल एवं गैस 1.17, पावर 2.30, रियल्टी 2.75 और सर्विसेज समूह के शेयर 2.48 प्रतिशत मजबूत रहा। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गिरावट का रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.13, जर्मनी का डैक्स 0.16, जापान का निक्केई 0.25 और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.10 प्रतिशत लुढ़क गया जबकि हांगकांग के हैंगसेंग में 0.12 प्रतिशत की बढ़त रही। 

ये भी पढ़ें- स्वागत है क्रू9! पृथ्वी ने आपको याद किया.. पीएम मोदी ने सुनीता विलियम्स के साथ साझा की तस्वीर


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button