भारत

ठंड के मौसम मे खूबसूरत बालों के साथ निखरेंगी चेहरे की त्वचा, इस तरह करे आंवल इस्तेमाल! – Utkal Mail


ठंड के मौसम मे खूबसूरत बालों के साथ निखरेंगी चेहरे की त्वचा, इस तरह करे आंवल इस्तेमाल कर अच्छे खासा फायदा देखने को मिलेंगे, आपको बता दे की हर भारतीय रसोई में आंवला होता ही है। यह एक सुपरफूड है जिसमें जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जो आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। सर्दियों के मौसम का आंवला आसानी से मिल भी जाता है. यह स्किन और बाल दोनों के लिए फायदेमंद होता है। क्योकि इसके विटामिन सी होता है जो आपकी स्किन पर टाइटनेस लाने का काम करते हैं. इसके अलावा पहले से निकले हुए कील मुंहासों को भी हल्का करता है।

यह भी पढ़े :- आधे घंटे मे बनेगा बहुत ही टेस्टी बेसन का ढ़ोकला जो सेहत और स्वाद दोनों मे है एवन, करे घर पर नाश्ते मे ट्राई!

आंवले के फायदे

आपको बता दे की आंवला विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करते हैं. आप या तो आंवले के रस का सेवन कर सकते हैं या इसे फेस पैक के रूप में अपने चहरे पर लगा सकते हैं, यदि आपके चेहरे का रंग फिका पड़ गया है तो फिर आपके लिए इसका सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है. इससे चेहरे पर निखार आएगा. यह त्वचा के टैन हटाने में मदद करता है. यही नहीं आंवला कुष्ठ रोग, सोरायसिस, त्वचा की एलर्जी और एक्जिमा जैसे त्वचा रोगों का भी इलाज में भी फायदेमंद होता है।

यह भी पढ़े :-किसानो को मौसंबी की खेती से होंगी लाखों का मुनाफा, ज्यादा मुनाफ़ा के लिए करे इस इस तरह कम समय मे खेती, देखे पूरी…

विटामिन सी गुणों से भरपूर आंवला आपकी स्किन पर बढ़ती उम्र के नजर आने वाले लक्षणों को रोकता है. रोजाना आंवला का सेवन करने से समय से पहले बूढ़ा होने से रोका जा सकता है, जिससे आपको मुलायम और ग्लोइंग स्किन हो जाती है, और आंवला स्किन को एक्सफोलिएट करने में भी मदद करता है. अपनी त्वचा को एक्सफोलिएट करने के लिए आंवले के पेस्ट या पाउडर के साथ फेस मास्क लगाएं. यह डेड स्किन को निकालने में मदद करता है।

image 2564

आंवले का तेल कैसे बनाएं

  • 5 से 6 आंवला
  • 1 कप नारियल का तेल

ऐसे बनाएं आंवले का तेल

  • आंवले का तेल को बनाने के लिए सबसे पहले आंवले को धोकर कम से कम 5 से 10 मिनट के लिए पानी में उबाल लें।
    फिर उबलने के बाद आंवला थोड़ा सॉफ्ट हो जाता है, तो उसके बीज को निकाल लें। इसके बाद आंवले को अच्छी तरह से मैश कर लेना है।
    इसे मैश करने के बाद उसे मिक्सी में पीस लें जिससे इसका जूस बन जाएगा ।
  • अब इसे छान लें जिससे रस और बचा हुआ गूदा अलग हो जायेगा।
image 2565
  • उसके बाद एक दूसरे बर्तन में नारियल तेल गरम करने के लिए रख दे। जब यह गरम हो जाये तो
  • फिर इसे आंवले वाले जूस में मिला देना है।
  • अब इस मिश्रण को कम से कम और पांच मिनट तक पकाते रहे ।
  • फिर इसे गुनगुना होने दें। उसके बाद इससे सिर की मसाज करें और एक घंटे बाद बाल धो लें।
  • इस तरह से आप घर में ही शुद्ध आंवले का तेल तैयार कर सकते हैं।
  • जो की आपके बालो के लिए काफी फायदेमंद होता है।


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button