भारत

Bihar Political Crisis: नीतीश कुमार ने CM पद से दिया इस्तीफा, थोड़ी देर में समर्थन की चिट्ठी लेकर सीएम आवास पहुंचेंगे BJP विधायक – Utkal Mail

पटना। बिहार की सियासत में बड़ा बदलाव हुआ है। सीएम नीतीश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राजभवन जाकर राज्यपाल राजेंद्र अरलेकर को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। अब कुछ ही देर में बीजेपी के विधायक सीएम आवास पहुंचेंगे। आज ही नई सरकार बनाने का दावा नीतीश कुमार की तरफ से पेश किया जाएगा। बीजेपी विधायक थोड़ी देर में राज्यपाल से मिलेंगे और नीतीश के लिए अपना समर्थन देंगे।

जानकारी के अनुसार शाम 5 बजे NDA के सीएम के तौर पर बिहार के सीएम पद की शपथ ले सकते हैं। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा शपथ ग्रहण में शामिल हो सकते हैं। सूत्रों की मानें तो आज ही वह भाजपा के साथ गठबंधन में नई सरकार बनाएंगे और 9वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

नीतीश के इस्तीफा सौंपने से पहले सीएम आवास पर जेडीयू विधायक दल की बैठक हुई, जिसमें सभी विधायकों को एनडीए में वापसी के बारे में सूचित किया गया।

ये भी पढ़ें- बिहार में नई सरकार के गठन की कवायद, JDU-भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक आज 


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button