मनोरंजन

Bareilly: स्टार नाइट में शामिल होने का मौका, घर बैठे ऐसे करें ई-पास डाउनलोड – Utkal Mail


बरेली, अमृत विचार: अमृत विचार के पांचवें स्थापना दिवस के मौके पर शनिवार की शाम आयोजित होने वाली स्टार नाइट कार्यक्रम को सफल मनाने के लिए जहां दर्शकों का अभी से कार्यक्रम में आने के लिए प्यार मिल रहा है, वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रायोजक भी सहयोगी बनकर साथ खड़े हुए हैं। इस आयोजन में बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी, वरुण अर्जुन मेडिकल कॉलेज एंड रोहिलखंड हॉस्पिटल के साथ द ग्रांड निर्वाना, फ्यूचर यूनिवर्सिटी, इन्वर्टिस, फन सिटी, ओम शांति ग्रुप, एस्क्वायर ग्रुप, एसआरएमएस, बागीचा, 

अजंता स्वीट्स, सृष्टि पूर्ति, बजरंग एजेंसीज, एंबियंस कूलिंग कारपोरेशन, टेक्नोवा, रेडीशन, हयात, रामा-श्यामा, डॉ. बासु आई हॉस्पिटल, ब्लूमिंगडेल, आशीर्वाद प्रोडक्ट्स, गोस्वामी साउंड स्टूडियो, समाजवादी पार्टी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार राजू, डिप्लोमैट रेजीडेंसी, इंडियन ऑयल, केजीएन कालोनी पीलीभीत, वेदान, खंडेलवाल डिस्ट्रीब्यूटर्स, अनुश्री कारपोरेशन, द प्रिंटिंग कंपनी, पैनी नजर सामाजिक संस्था, अंबर सनसाइन, इमेज इलेक्ट्रानिक्स, प्रकाश आर्ट, इवेंटोलॉजिस्ट, मेडिट एजुकेशन इंस्टीट्यूट बरेली, कालिका, बिग एफएम, होटल चियर रॉयल भी हमारे कार्यक्रम के सहयोगी बने हैं।

क्यूआर कोड स्कैन करें और ई-पास प्राप्त करें

बरेली कॉलेज के विद्यार्थियों को आई कार्ड दिखाकर मिलेगा प्रवेश
बरेली: अमृत विचार के पांचवें स्थापना दिवस पर शनिवार की शाम आयोजित होने वाली स्टार नाइट में बरेली कॉलेज के विद्यार्थियों को आईडी कार्ड दिखाकर नि:शुल्क प्रवेश दिया जाएगा। विद्यार्थियों को स्टार नाइट में प्रवेश के लिए आईडी कार्ड लाना अनिवार्य है। यह निर्णय छात्रों के उत्साहवर्धन और सांस्कृतिक माहौल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लिया गया है। स्टार नाइट कार्यक्रम का आयोजन 23 नवम्बर की शाम बरेली कॉलेज के हॉकी मैदान में होगा।

स्टार नाइट में ये करेंगे शिरकत
दैनिक अमृत विचार अपने पांचवें स्थापना दिवस पर 23 नवंबर की शाम शहरवासियों के लिए फिर यादगार बनाने जा रहा है। इस बार बरेली कॉलेज के हॉकी मैदान पर आयोजित स्टार नाइट में मशहूर पंजाबी पॉप सिंगर परमिश वर्मा और आर मान अपनी आवाज का जादू बिखेरने आ रहे हैं। साथ ही बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

यह भी पढ़ें- बरेली में धूम मचाएंगे पॉप सिंगर परमिश वर्मा और आर मान, स्टार नाइट में शामिल होने का न गवाएं मौका


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button