खेल

राज्य स्तरीय महिला हॉकी के मुकाबले आज से, स्पोर्ट्स कॉलेज में खेले जाएंगे मुकाबले – Utkal Mail

लखनऊ, अमृत विचार: पं. दीनदयाल उपाध्याय राज्य स्तरीय महिला हॉकी के मुकाबले गुरुवार से शुरू होंगे। प्रतियोगिता के सभी मुकाबले गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में खेले जाएंगे। प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी 18 मंडलों से प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला हॉकी की टीमें प्रतिभाग करेंगी।

गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रिंसिपल ने बताया कि हॉकी प्रतियोगिता के लिए 18 मंडलों को चार पूल में बांटा गया है। लखनऊ मंडल पहले पूल में कानपुर, चित्रकूट व आगरा के साथ शामिल हैं। गुरुवार से शनिवार तक लगातार चारों पूल के बीच 8-8 मुकाबले खेले जाएंगे। रविवार को पांच एवं सोमवार तीन मुकाबले खेले जाएंगे। गुरुवार को लखनऊ का पहला मुकाबला अपने पूल के कानपुर टीम से होगा। 10 दिसंबर को सेमीफाइनल मुकाबला होगा। जिसमें पूल ए की टीम पूल डी की विजेता टीम से भिड़ेगी। दूसरे सेमीफाइनल में पूल बी की विजेता टीम पूल सी की विजेता टीम को चुनौती देगी।

लखनऊ सीनियर महिला टीम चुनौती के लिए तैयार

लखनऊ मंडल की टीम में 16 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इसके अलावा, तीन खिलाड़ी आरक्षित सूची में रखे गए हैं। लखनऊ मंडल की टीम में खिलाड़ियों का अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी व प्रशिक्षिका रंजना गुप्ता, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी व प्रशिक्षण रजनीश कुमार मिश्रा, उपक्रीड़ा अधिकारी रंजीत राज व जिला हॉकी संघ के सचिव अविनाश श्रीवास्तव ने मिलकर ट्रायल द्वारा चुना है।

लखनऊ मंडल की टीम:
साई- खुशी राठौर, कल्पना कुमारी, पिताम्बरी, शशी कला, रूबी, साक्षी शुक्ला, पूजा यादव, पूजा कुमारी, ज्योति विश्वकर्मा।
लखनऊ हॉस्टल- प्रतिमा, मान्या, खुशी उपाध्याय, मधु, करिना, आशीका।
लखनऊ- ज्योति माली।
आरक्षित खिलाड़ी- साई से कंचन व यासमीन, लखनऊ हॉस्टल से श्रद्धा।

यह भी पढ़ेः Junior Hockey Championship: भारत बना चैंपियन, पाकिस्तान को 5-3 से हराकर एशिया कप का खिताब जीता


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button