संसद में कल उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए BJP ने सांसदों को व्हिप किया जारी, राम मंदिर पर पेश होगा प्रस्ताव – Utkal Mail
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को लोकसभा और राज्यसभा में अपने सांसदों को व्हिप जारी किया, ताकि शनिवार को चर्चा और पारित करने के लिए पेश किए जाने वाले कुछ ‘बहुत महत्वपूर्ण’ विधायी कार्यों के कारण संसद में उनकी उपस्थिति सुनिश्चित हो सके। हालांकि, ‘बहुत महत्वपूर्ण’ विधायी कामकाज की प्रकृति क्या होगी, इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
आगामी लोकसभा चुनाव से पहले संसद के इस सत्र का अंतिम दिन होने के कारण सरकार के एजेंडे को लेकर अटकलों का दौर शुरू हो गया। पार्टी के कई सांसदों ने एजेंडे के बारे में अनभिज्ञता व्यक्त की। सरकार ने अतीत में अंतिम समय में कुछ महत्वपूर्ण कामकाज को पेश करके पहले भी सभी को आश्चर्यचकित किया है।
राम मंदिर पर धन्यवाद प्रस्ताव पास किया जाएगा
बता दें कि पिछले महीने की 22 जनवरी को राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का दिव्य और भव्य आय़ोजन किया गया था। ये हिंदुओं के लिए 500 साल पुरानी मुराद पूरी होने जैसा था। इसे लेकर संसद में कल यानी 10 फरवरी को धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया जाएगा। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल शाम करीब 5 बजे 17वीं लोकसभा के आखिरी सत्र में भाषण देंगे. बीजेपी ने लोकसभा और राज्यसभा के अपने सभी सांसदों को 3 लाइन का व्हिप जारी कर 10 फरवरी को सदन में मौजूद रहने को कहा है.
ये भी पढ़ें- जयंत चौधरी ने की भाजपा के साथ जाने की पुष्टि, चुनाव मिलकर लड़ने पर बनी सहमति



