भारत
कतर जेल में बंद 8 भारतीय पूर्व नौसेनिक हुए रिहा, 7 भारत लौटे…फैसले का केंद्र ने किया स्वागत – Utkal Mail
नई दिल्ली। कतर की एक जेल में बंद आठ पूर्व भारतीय नौसैनिकों को रिहा कर दिया गया है, जिनमें से सात भारत लौट आए हैं। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि भारत इस फैसले का स्वागत करता है।
विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘भारत सरकार कतर में हिरासत में लिए गए दहरा ग्लोबल कंपनी के लिए काम करने वाले आठ भारतीय नागरिकों की रिहाई का स्वागत करती है।’’ मंत्रालय ने कहा, ‘‘रिहा किए गए आठ भारतीयों में से सात भारत लौट आए हैं। हम इन नागरिकों की रिहाई और घर वापसी के लिए कतर के अमीर के फैसले की सराहना करते हैं।’’
यह भी पढ़ें- भगवंत मान और CM केजरीवाल सपरिवार समेत आज जाएंगे अयोध्या, रामलला के करेंगे दर्शन



