राशिफल

आज का राशिफल। 15 फरवरी, 2024 – Utkal Mail

मेष

आज व्यापारिक घाटे में तेजी से कमी आएगी। कुछ महत्वपूर्ण एवं ठोस निर्णय लेने पड़ेंगे। किसी सार्वजनिक समारोह में शामिल हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन काफी सुखदायक रहने वाला है। यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं।

वृष

आज दूसरों के कार्यभार को अपने ऊपर लादना भी आपके लिए उचित नहीं है। फर्जी और गलत उत्पादों की खरीदारी के कारण परेशान हो सकते हैं। आपका मन किसी काम में नहीं लगेगा। विदेश में व्यवसाय कर रहे लोगों से आपको लाभ हो सकता है।

मिथुन

आज सभी कार्य आपके अनुसार होते चले जाएंगे। फाइनेंस और कमीशन वाले कार्यों के लिए दिन अनुकूल है। घर के लोग आपसे काफी प्रसन्न और संतुष्ट रहेंगे। आप काफी व्यस्त रहेंगे। कारोबार में ग्राहक आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे।

कर्क

आज दिन की शुरुआत अच्छी नहीं रहेगी। नए लक्ष्यों को निर्धारित कर सकते हैं। आपका व्यवहार काफी संयमित और लोगों की नजर में आदर्श रहेगा। आंतरिक व्यवस्था में कुछ बदलाव करना पड़ सकता है। किसी पुरानी योजना को क्रियान्वित करना पड़ेगा।

सिंह

आज वह कार्य करें जो आप वास्तव में सिर्फ अपनी खुशी के लिए करना चाहते हैं। मेहनत का उचित परिणाम न मिलने से मन उदास हो सकता है। कुछ समय स्वयं के लिए अवश्य निकालें। परिवार के किसी सदस्य का विवाह तय हो सकता है।

कन्या

आज नए व्यापारिक समझौते करने से बचें। आपको कर्ज नहीं लेना चाहिए। व्यवसाय में प्रतिद्वंदियों के कारण नुकसान उठाना पड़ सकता है। दूसरों के भरोसे अपना काम न छोड़ें। निजी रिश्तों के बीच अहम् की भावना न आने दें।

तुला

आज घर में प्रसन्नता व खुशहाली का माहौल रहेगा। महत्वपूर्ण अनुबंध के लिए दिन शुभ है। आपका मन काफी हर्षित रहेगा। जॉब में आपका प्रभाव बढ़ेगा। उधार दिया हुआ धन आपको मिल सकता है। व्यापार में काफी अच्छा धन लाभ हो सकता है।

वृश्चिक

आज कुछ परेशानियों का अनुभव होगा। जल्दबाज़ी एवं भावुकता में कोई निर्णय न लें। कानूनी अड़चनों को दूर कर सकते हैं। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में शुभ परिणाम मिलेंगे। दूसरे व्यक्तियों के मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप करना उचित नहीं है।

धनु

आज धार्मिक विचारों का आपके ऊपर काफी प्रभाव रहेगा। अपनी जिम्मेदारियों से पीछे न हटें। कार्यस्थल में सब कुछ सामान्य रहेगा। अपनी बातों को दूसरों पर न थोपें। घर में शुभ प्रसंग हो सकते हैं। प्रणय जीवन काफी रोमांटिक रहेगा।

मकर

आज वैवाहिक संबंधों में परस्पर समन्वय की कमी के कारण रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है। जिसे आपको बातचीत के माध्यम से शांति पूर्वक सुलझा लेना चाहिए। सर्वाइकल और कंधों में दर्द की शिकायत होगी। आय के अनुपात में धन खर्च अधिक हो सकता है।

कुंभ

आज किसी आकस्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। तय कार्य समय पर पूरे कर लेंगे। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर काफी गंभीर रहेंगे। व्यवसाय में अपेक्षा से अधिक धन लाभ होगा। जीवनसाथी को कुछ उपहार दे सकते हैं।

मीन

आज आर्थिक समस्याओं का निवारण होगा। परिजनों से किसी गंभीर विषय पर चर्चा कर सकते हैं। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा को सिद्ध करने का नया मंच मिल सकता है। गरिष्ठ भोजन का सेवन न करें।


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button