विदेश

फिलिस्तीन के प्रधानमंत्री Mohammad Shtayyeh ने दिया इस्तीफा, जानिए क्यों? – Utkal Mail

यरूशलम। फिलिस्तीन के प्रधानमंत्री मोहम्मद शतायेह (Mohammad Shtayyeh) ने सोमवार को बताया कि उनकी सरकार इस्तीफा दे रही है। शतायेह ने कहा, मैं सरकार का इस्तीफा राष्ट्रपति महमूद अब्बास को सौंपता हूं,। उन्होंने कहा यह इस्तीफा ‘गाजा पट्टी के खिलाफ आक्रामकता और वेस्ट बैंक और यरूशलम में तनाव से जुड़े घटनाक्रम’ के मद्देनजर दिया गया है।

शतायेह ने कहा कि उनके इस कदम से फिलिस्तीनी प्राधिकरण में अमेरिका समर्थित सुधारों का रास्ता खुल सकता है। राष्ट्रपति महमूद अब्बास को अभी यह तय करना होगा कि वह शतायेह और उनकी सरकार का सोमवार को दिया गया इस्तीफा स्वीकार करते हैं या नहीं। यह कदम पश्चिमी समर्थित फिलिस्तीनी नेतृत्व द्वारा उस बदलाव को स्वीकार करने की इच्छा का संकेत देता है जो फिलिस्तीनी प्राधिकरण को फिर से मजबूत करने के लिए आवश्यक सुधारों की शुरुआत कर सकता है।

अमेरिका चाहता है कि युद्ध समाप्त होने के बाद गाजा पर शासन करने के लिए एक संशोधित फलस्तीनी प्राधिकरण बने, लेकिन उस सोच को साकार करने में कई बाधाएं बनी हुई हैं। 

ये भी पढ़ें : जेल में बंद इमरान खान की पार्टी पीटीआई का यू-टर्न, बैरिस्टर गौहर खान को फिर बनाया अध्यक्ष


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button