चुनाव
आम आदमी पार्टी, झारखंड प्रदेश विस्तृत कमेटी में शामिल किए गए मोहम्मद महबूब आलम
आम आदमी पार्टी झारखंड प्रदेश कमेटी के प्रस्ताव प्रदेश अध्यक्ष श्री डी एन सिंह की अनुसंशा एवं झारखंड के प्रदेश प्रभारी दुर्गेश पाठक के निर्देशानुसार बोकारो जिले के तीन सक्रिय पदाधिकारियों को झारखंड के प्रदेश विस्तृत कमेटी में शामिल किया गया।
मोहम्मद मेहबूब आलम, राजेश कुमार सिंह एवं विधान चंद्र राय झारखंड में आम आदमी पार्टी के फाउंडर सदस्य रहे हैं ये लोग तब से लेकर आज तक सक्रिय रूप से पार्टी मेंआपना महत्वपुर्ण योगदान दे रहे हैं।
इस संबंध में जानकारी देते हुए मोहम्मद मेहबूब आलम ने कहा कि वे सबसे पहले बोकारो जिला अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के संयोजक पद पर नियुक्त किये गये थे उसके बाद जिला महासचिव एवं बोकारो विधानसभा प्रभारी की भूमिका निभाई और इसके बाद इन्हें मांडू विधानसभा का भी प्रभारी बनाया गया था। वर्तमान में धनबाद के जिला प्रभारी के रूप में अपना योगदान दे रहे थे। इनकी सक्रियता को देखते हुए पार्टी ने इन्हें प्रदेश कमेटी में लाने का निर्णय लिया।
केन्द्रीय नेत्रीत्व और प्रदेश कमेटी को धन्यवाद देते हुए उन्होने कहा की जो विश्वास पार्टी ने उन पर किया गया है उस पर सौ प्रतिशत खरा उतरने की कोशिश करेंगे।
राजेश कुमार सिंह ने एक कार्यकर्ता के रूप में अपना करियर शुरू किया था पहले वे चास नगर निगम के अध्यक्ष बनाए गए और उसके बाद बोकारो जिला के सह प्रभारी बनाए गए। पिछले विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारक के रूप में भी अपना योगदान दे चुके हैं।
विधान चंद्र राय पहले बोकारो जिला के महासचिव बने इसके बाद पूर्व में प्रदेश कमेटी के संयुक्त सचिव के रूप में अपना कार्य किये। पार्टी में इनके सक्रियता एवं योगदान को देखते हुए केंद्रीय संगठन मंत्री एवं झारखंड के प्रभारी तथा प्रदेश कमेटी आज तीनों को प्रदेश कमेटी के विस्तृत कमेटी में नियुक्त कर लिया गया।
इन लोगों की नियुक्ति के साथ ही बधाई देने वालों का तांता भी लग गया। सबसे पहले प्रदेश उपाध्यक्ष हरेंद्रनाथ चौबे ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। इसके बाद प्रदेश मीडिया सह प्रभारी कुमार राकेश ने भी तीनों पदाधिकारियों को बधाई दी।
अन्य बधाई देने वालों में बोकारो जिला अध्यक्ष अखिल महतो, गुलाम रसूल, शादाब उद्दीन शेख, जमील अहमद, प्रभात कुमार, संदीप महतो, लक्ष्मीकांत महतो, श्री भगवान सिंह कुशवाहा आदि ने भी बधाई दिया।