भारत

WPL 2024: टीम इंडिया की ब्यूटीफूल प्लेयर को भरे ग्राउंड में मिला प्रपोज़ल, तस्वीरें जमकर हो रही वायरल – Utkal Mail


WPL 2024: टीम इंडिया की ब्यूटीफूल प्लेयर को भरे ग्राउंड में मिला प्रपोज़ल, तस्वीरें जमकर हो रही वायरल, विमेंस प्रीमियर लीग के 2024 सीजन की शुरुआत हो चुकी है. हर मैच में कुछ न कुछ नया देखने को मिलता है इस बार रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस के बीच खेले गए इस सीजन के पांचवें मैच में RCB की प्लेयर और टीम इंडिया से खेलने वाली श्रेयंका पाटिल को एक फैन ने मैदान में शादी का प्रपोजल दे दिया। 

Also Read – Business Idea: खाली तिजोरी भर देगा यह प्रॉफिटेबल बिजनेस, कम बजट में कमाएंगे महीने का 3 लाख रूपये

तस्वीरें जमकर हो रही वायरल 

इसका फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इससे पहले भी कई बार ऐसी तस्वीरें वायरल हुई है बात करे मैच की तो गुजरात जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच इस सीजन का पांचवां मैच खेला गया. बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया यह मैच शानदार फॉर्म में चल रही स्मृति मंधाना की टीम RCB ने जीता. RCB की इस सीजन में यह लगातार दूसरी जीत है। 

फैन ने मैदान में दिया प्रपोजल 

दरअसल, आरसीबी की पारी के सातवें ओवर के दौरान यह वाकया हुआ. कैमरामैन ने एक फैन की तरफ कैमरा घुमाया, जिसके हाथ में एक पोस्टर था, जिस पर लिखा था – ‘क्या तुम मुझसे शादी करोगी ‘Will you marry me’ श्रेयंका पाटिल.’ आरसीबी के कई खिलाड़ी इस तस्वीर को बड़ी स्क्रीन पर देखकर अपना रिएक्शन नहीं रोक सके और मुस्कुराते हुए नजर आए. बता दें कि आरसीबी ने यह मैच 8 विकेट से अपने नाम किया.

श्रेयंका पाटिल कर चुकी हैं डेब्यू

श्रेयंका पाटिल टीम इंडिया के लिए वनडे और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट फॉर्मेट में डेब्यू कर चुकी हैं. 21 साल की यह प्लेयर 2 वनडे मैचों में 7 रन और 4 विकेट चटकाने में कामयाब रही है. वहीं, 6 टी20 इंटरनेशनल मैचों में उन्होंने 11 रन और 8 विकेट चटकाए हैं. वह मौजूदा विमेंस प्रीमियर लीग सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेल रही हैं.


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button