भारत

जामताड़ा रेल हादसे पर खरगे ने जताया दुख, कहा- निष्पक्ष जांच कराई जाए ताकि जवाबदेही तय हो सके – Utkal Mail

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने झारखंड के जामताड़ा में हुए रेल हादसे में कुछ लोगों की मौत होने पर बुधवार को दुख जताया और कहा कि रेल मंत्रालय को इस घटना की जिम्मेदारी लेते हुए निष्पक्ष जांच करानी चाहिए ताकि जवाबदेही तय हो सके। 

खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “झारखंड के जामताड़ा में हुई रेल दुर्घटना बेहद हृदयविदारक है। कई लोगों की जान जाने का समाचार अत्यंत दुःखद है। मृतकों के परिवारजनों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं हैं और हम घायलों के अति-शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करते हैं।” 

उन्होंने कहा कि रेलवे व शासन-प्रशासन को त्वरित राहत-बचाव का काम करना चाहिए और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हर संभव मदद करनी चाहिए। खरगे ने कहा, “रेल मंत्रालय को इस दर्दनाक हादसे की ज़िम्मेदारी लेते हुए, इसकी निष्पक्ष जांच करानी चाहिए, ताकि जिससे सुरक्षा में चूक हुई है, उसकी जवाबदेही तय हो।” 

ये भी पढे़ं- झारखंड में दर्दनाक हादसा… जामताड़ा में ट्रेन की चपेट में आए कई लोग, दो की मौत

 

 

 


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button