कांग्रेस के पूर्व सांसद डॉ. करण सिंह भाजपा में हुए शामिल, कई अन्य नेताओं ने भी छोड़ा हाथ का साथ – Utkal Mail

जयपुर। राजस्थान में अलवर से कांग्रेस के पूर्व सांसद डॉ. करण सिंह यादव शनिवार को जयपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गये। उनके साथ कई अन्य कांग्रेस नेता भी पार्टी में शामिल हुए। यादव ने शुक्रवार को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।
LIVE : प्रदेश अध्यक्ष श्री @cpjoshiBJP की उपस्थिति में भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर विभिन्न दलों के नेता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हुए।
— BJP Rajasthan (@BJP4Rajasthan) March 16, 2024
उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अलवर सीट से कांग्रेस द्वारा टिकट नहीं दिए जाने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता भंवर जितेंद्र सिंह को जिम्मेदार ठहराया था। डॉ सिंह यहां भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी और अन्य नेताओं की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए।
ये भी पढ़ें- खड़गे के गढ़ में रैली के साथ कर्नाटक में भाजपा का चुनाव प्रचार अभियान शुरू करेंगे प्रधानमंत्री मोदी



