मनोरंजन

Tiger 3: फिल्म में टॉवेल फाइट सीन शूट करना नहीं था असान, कटरीना कैफ और मिशेल ली के सामने आई थी ये बड़ी चुनौती – Utkal Mail


टाइगर 3 में कटरीना कैफ जिस एक्ट्रेस के साथ लड़ते हुए नजर आई थीं उनका नाम मिशेल ली है जो ज्यादातर हॉलीवुड स्टार्स के साथ काम करती है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने टॉवेल सीन शूट करने के दौरान आने वाली चुनौतियों के बारे में बताया।

इन हॉलीवुड स्टार्स के साथ किया काम

एक्शन सीन सूट करने में माहिर मिशेल ली, ब्लैक विडो में स्कारलेट जोहानसन, पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन में जॉनी डेप, बुलेट ट्रेन में ब्रैड पिट और वेनम में टॉम हार्डी के साथ फाइटिंग सीन शूट कर चुकी हैं।

टॉवेल मे फाइट करना नहीं था आसान

मिशेल ली यूं तो एक्शन सीन शूट करने में एक्सर्ट हैं, लेकिन टाइगर 3 के टॉवेल सीन ने उन्हें कुछ चैलेंज दे दिए थे। उन्होंने बताया कि इस सीन की सबसे चुनौती ये थी कि एक्शन करते वक्त टॉवेल को संभाले रखना था कि कहीं वो गिर न जाए। मिशेल ली ने कहा, “एक बड़ी चुनौती कपड़े संभालना था। ढेर सारी हलचल और फाइट सीन निभाने के दौरान हमारी टॉवेल को सही जगह पर टिके रहना बेहद जरुरी था। हमने टॉवेल को कुछ जगहों से सिल दिया था और इससे काफी मदद मिली थी।”

मिशेल ने शूटिंग किया एंजॉय

टाइगर 3 के ट्रेलर में सबसे ज्यादा तवज्जो टॉवेल सीन को मिलने पर मिशेल ली ने कहा कि ये उनके लिए हैरानी की बात नहीं है, क्योंकि उन्हें इस एक सीन के लिए 2 हफ्तों तक तैयारी की थी। उन्होंने कहा, “मैं हैरान नहीं हूं। जब हम इसकी शूटिंग कर रहे थे तो मुझे लगा कि ये ग्रैंड है। हमने कुछ हफ्ते तक लड़ाई सीखी और रिहर्सल किया और फिर इसे शूट किया। सेट का डिजाइन बिल्कुल भव्य था और सीन शूट करना वाकई मजेदार था। एक अंतर्राष्ट्रीय फिल्म का हिस्सा पर होना शानदार था।”


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button