भारत

Delhi Metro में चोरी करती पकड़ी गईं दो महिलाएं, जमकर हुई धुलाई…Video Viral – Utkal Mail

नई दिल्ली। ट्रेन और मेट्रो में चोरी की घटनाएं अक्सर सामने आती रहती हैं। कई बार ये घटनाएं कैमरे में भी कैद हो जाती है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लेकर लोगों का कहना है कि मेट्रो चोरों का अड्डा बन गया है। 

बता दें इस वीडियो को @gharkekalesh नाम के पेज से X पर शेयर किया गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि मेट्रो में चढ़ने के लिए यात्री खड़े हैं, भीड़ के बीच दो से तीन महिलाओं का ग्रुप भी है। इसके पीछे यूट्यूबर सिंटू गुप्ता मेट्रो में घुस रही भीड़ के पीछे कैमरा लेकर चल रहे हैं।

वहीं वीडियो में वह बोल रहा है कि कैसे भीड़ में जा रही दो औरतें एक अन्य का बटुआ मारने के चक्कर में है। इसके बाद दोनों औरतें पर्स चोरी करने के बाद मेट्रो से उतर जाती है। इसी बीच सिंटू जिस महिला का पर्स चोरी हुआ उससे कहता है- सुनिये बाहर आइये आपका पर्स चोरी हो गया है।

इसके बाद महिला दो लोगों के साथ बाहर आती है। सिंटू उनको बताते हैं कि- देखो इन दो औरतों ने तुम्हारा पर्स चुराया है। चेक करो। जब चोरी कर रही महिलाओं को लगा कि वह पकड़ी गईं तो सामान को नीचे फेंक देती हैं। महिला नीचे गिरा अपना पर्स उठाती है और चोरों को थप्पड़ जड़ना शुरू कर देती है। उसके साथ आदमी भी महिलाओं को थप्पड़ मारता है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

यूजर इस वीडियो पर जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई यूजर तो यूट्यूबर की प्रशंसा कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- दिल्ली मेट्रो ऐसे चोरों का अड्डा बन गया है, ये लोग रोज जाने कितनों के पैसे चोरी करते हैं। एक अन्य ने लिखा कि पहले ये लोग पैसे मांगते थे अब ये लोग अपग्रेड हो गए हैं। एक अन्य ने लिखा कि ये गिरोह राजीव चौक स्टेशन के आस पास काफी एक्टिव है, पुलिस बभी इन पर कोई कड़ी कार्रवाई नहीं करती है।

ये भी पढे़ं- लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू, 19 अप्रैल को होगा मतदान

 


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button