भारत

कांग्रेस को आयकर विभाग से बड़ा झटका, मिला 1700 करोड़ रुपए का नया नोटिस…जानें पूरा मामला – Utkal Mail

नई दिल्ली। आयकर विभाग ने पिछले वर्षों के टैक्स रिटर्न में हुई कथित विसंगतियों के लिए कांग्रेस को 1,700 करोड़ रुपये का नया नोटिस भेजा है। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

लोकसभा चुनाव से पहले धन के संकट से जूझ रही पार्टी के लिए यह एक और झटका है। सूत्रों ने बताया कि ब्याज के साथ कर जुर्माना वर्ष 2017-18 से 2020-21 तक के टैक्स रिटर्न में विसंगतियों से संबंधित है। ताज़ा नोटिस इस सप्ताह की शुरुआत में प्राप्त हुआ। आयकर अधिकारियों द्वारा 210 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाने और उसके बैंक खातों को ‘फ्रीज’ करने के बाद कांग्रेस पहले से ही धन की कमी का सामना कर रही है। 

पार्टी को मामले में उच्च न्यायालय से कोई राहत नहीं मिली है और वह जल्द ही उच्चतम न्यायालय का रुख कर सकती है। पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर 19 अप्रैल से शुरू होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले उसे आर्थिक रूप से पंगु बनाने और उसके खिलाफ कर अधिकारियों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। 

ये भी पढ़ें- ‘हमारे यहां बच्चा पैदा होता है तो ‘आई’ और AI दोनों बोलता है’, बिल गेट्स से बोले PM मोदी…देखें VIDEO


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button