भारत

हिमाचल प्रदेश में भूकंप के तेज झटके, 5.3 थी तीव्रता…लोगों में फैली दहशत – Utkal Mail

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश में गुरुवार की रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.3 मापी गई। नेशनल सेंटर फोर सिस्मॉलॉजी के द्वारा जारी की गई जानकारी के मुताबिक, गुरुवार की रात 9 बजकर 34 मिनट पर भूकंप का जोरदार झटका लगा जिससे क्षेत्र के लोगों में दहशत फैल गई और अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। 

नेशनल सेंटर फोर सिस्मॉलॉजी के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश में 4 अप्रैल की रात आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.3 मापी गई है। इस भूकंप का केंद्र हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में जमीन से 10 किलोमीटर नीचे बताया गया है। भूकंप के तुरंत बाद फिलहाल किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: PM मोदी ने बंगाल में फूंका चुनावी बिगुल, कहा- ‘संदेशखाली के दोषी जेल में काटेंगे जीवन’


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button