बिज़नेस

रुपया शुरुआती कारोबार में पांच पैसे की गिरावट के साथ 83.01 प्रति डॉलर पर पहुंचा – Utkal Mail

मुंबई। अमेरिकी मुद्रा के मजबूत रुख और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के बीच रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में पांच पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.01 पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि घरेलू बाजारों में नकारात्मक रुझान और विदेशी कोषों के प्रवाह ने निवेशकों की भावनाओं को प्रभावित किया है। 

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.96 प्रति डॉलर पर सपटा खुला। इसके बाद फिसलकर 83.01 प्रति डॉलर पर आ गया जो पिछले बंद भाव से पांच पैसे की गिरावट है। रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.96 पर बंद हुआ था। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 104.19 पर रहा। 

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ बढ़त के साथ 81.60 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 4,933.78 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। 

ये भी पढे़ं- जनवरी में Equity Mutual Fund में आया 21,780 करोड़ रुपये का निवेश, दो साल का उच्चस्तर 

 

 


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button