मनोरंजन

Jawan: जवान के नए गाने 'चलेया' में दिखा नयनतारा के साथ शाहरुख का रोमांस, अरिजीत सिंह की आवाज का चला जादू – Utkal Mail


मुंबई। बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान की आने वाली फिल्म जवान का गाना चलेया रिलीज हो गया है। दक्षिण भारतीय निर्देशक एटली की आने वाली फिल्म जवान में शाहरूख खान की मुख्य भूमिका है।

 हाल ही में फिल्म जवान का पहला गाना जिंदा बंदा रिलीज हुआ था। अब जवान का दूसरा गाना चलेया रिलीज हो गया है। वीडियो में शाहरुख खान और नयनतारा की केमेस्ट्री देखने को मिल रही है। 

संगीतकार अनिरुद्ध द्वारा रचित ‘चलेया’ में अरिजीत सिंह और शिल्पा राव ने आवाज दी है।वहीं गाने को फरहा खान ने कोरियोग्राफ किया है। इस गाने को गीतकार कुमार ने लिखा है। 

एटली द्वारा निर्देशित, ‘जवान’ रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट की प्रस्तुति है, जो गौरी खान द्वारा निर्मित और गौरव वर्मा द्वारा सह-निर्मित है। यह फिल्म 7 सितंबर 2023 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें:- Gadar 2 Box Office: बॉक्स ऑफिस पर सनी देयोल की ‘गदर 2’ का धमाल, 100 करोड़ का आंकड़ा पार




utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button