विदेश

चीन में भारी बारिश के कारण तीन लोगों की मौत, 11 लापता…खोज-बचाव अभियान जारी – Utkal Mail

गुआंग्डोंग।  चीन के दक्षिणी गुआंग्डोंग प्रांत के कई हिस्सों में हाल के दिनों में लगातार भारी बारिश के बाद तीन लोगों की मौत हो गई और 11 लोग लापता हैं। स्थानीय अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। तीन मौतें झाओकिंग शहर में हुईं। तीन लोग बारिश के कारण फंस गए थे और घटनास्थल पर ही मृत पाए गए। खोज एवं बचाव अभियान अब भी जारी है।

प्रांतीय आपातकालीन प्रबंधन विभाग के अनुसार लापता लोगों में से छह जियांगवान टाउनशिप, शोगुआन शहर से हैं, जबकि अन्य पांच डालोंग गांव, किंगयुआन शहर से हैं। हाल की भारी बारिश ने शाओगुआन, गुआंगजौ, हेयुआन, झाओकिंग, किंगयुआन, मेइझोउ और हुइझोउ सहित कई शहरों को प्रभावित किया है, जिसके परिणामस्वरूप मकान क्षतिग्रस्त हो गए, सड़कें अवरुद्ध हो गईं और भूस्खलन हुआ। 

विभाग ने बताया कि पूरे प्रांत में कुल 53,741 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है, जिनमें से 12,256 लोगों का तत्काल पुनर्वास किया गया है। तूफान के कारण अब तक 36 मकान ढह गए हैं जबकि 48 मकान गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिसके परिणामस्वरूप लगभग 14 करोड़ युआन (लगभग 1.98 करोड़ अमेरिकी डॉलर) का प्रत्यक्ष आर्थिक नुकसान हुआ है। 

ये भी पढ़ें : डेंगू से निपटने के लिए बैक्टीरिया आधारित एक नया समाधान हो सकता है कारगर 


utkalmailtv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button