भारत

आज रामलला के दर्शन करने अयोध्या पहुंचेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, कड़ी की गई परिसर की सुरक्षा व्यवस्था – Utkal Mail

लोकसभा चुनावो के बीच पहली बार रामनगरी के दर्शन को अयोध्या आएगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू। राष्ट्रपति अपने दौरे का अधिकांश समय श्रीराम मंदिर में व्यतीत करेंगी। राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर राम मंदिर परिसर में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। उनकी सुरक्षा को लेकर भी व्यापक प्रबंध किए गए हैं।

वही राष्ट्रपति के आगमन को लेकर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से खास तैयारी की गई है. राम जन्मभूमि परिसर और हनुमान गढ़ी पर फूलों से द्वार सजाए गए हैं. मंदिर परिसर में प्रवेश के लिए विशेष मार्ग को भी सजाया गया है.बता दे कि इसके पहले अयोध्या में प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री और राज्यपाल में दर्शन किए है। 

राष्ट्रपति सबसे पहले श्री हनुमान गढ़ी मंदिर जाएंगी। वहां दर्शन, पूजन और आरती में भाग लेंगी। उसके बाद भव्य राम मंदिर में रामलला की दर्शन पूजन करेंगी। वह राम मंदिर और कुबेर टीला भी जाएंगी। राष्ट्रपति सरयू घाट भी जाएंगी और पूजा-आरती में शामिल होंगी। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद राष्ट्रपति का यह पहला अयोध्या दौरा है। 

 

ये भी पढ़े :दिल्ली-नोएडा समेत 12 विद्यालयों को मिली परिसर में बम होने की धमकी, तलाशी अभियान जारी


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button